ताज़ा खबरेंभारत

मणिपुर हिंसा: मणिपुर वायरल वीडियो मामले में मुख्य आरोपी गिरफ्तार!

मणिपुर: मणिपुर से वायरल हुए वीडियो जिसमें महिलाओं को निर्वस्त्र करके घुमाने का भयावह दृश्य कैद है उस पूरे घटनाक्रम के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है. जानकारी के मुताबिक आरोपी की पहचान के बाद आज सुबह उसे गिरफ्तार कर लिया गया है.

मणिपुर के वायरल वीडियो ने हर किसी को हिला कर रख दिया. मणिपुर में हिंसा के बीच दो कुकी महिलाओं के साथ हुई हैवानियत और क्रूरता का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. ऐसे में अब यह वीडियो मणिपुर में महिलाओ की सुरक्षा विषय बन गया है. वायरल वीडियो को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी आज अपनी प्रतक्रिया दी है और इस घटना की कड़ी निंदा की.

 

हालांकि, वायरल हुआ, जिसमें महिलाओं को निर्वस्त्र करके घुमाने के भयावह दृश्य कैद हैं, उस घटनाक्रम के मुख्य आरोपी जिसका नाम हुइरेम हेरोदास मैतेई बताया जा रहा है उसे गिरफ़्तार कर लिया गया है. युवक की उम्र 32 वर्ष बताई जा रही है और वह पेची अवांग लीकाई इलाके का है.

 

दरअसल, सोशल मीडिया पर मणिपुर में दो कुकी महिलाओं के साथ हुई हैवानियत का एक वीडियो वायरल है. इसमें कुछ पुरषों की एक भीड़ दो महिलाओं को नग्न अवस्था में परेड कराते हुए दिखाई दे रही है. इस दौरान कुछ पुरषों को उन महिलाओं के साथ अभद्र हरकतें करते हुए भी देखा जा सकता है.

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button