ताज़ा खबरें

New Parliament Building: उद्घाटन के मौके पर जारी होगा 75 रु का सिक्का, जानें इसकी खासियत

New Parliament Building: उद्घाटन के मौके पर जारी होगा 75 रु का सिक्का, जानें इसकी खासियत

 

देश की नए संसद भवन का उद्घाटन 28 मई को किया जाएगा। इस मौके पर केंद्रीय वित्त मंत्रालय ने 75 रुपए का सिक्का जारी करने का एलान किया है। केंद्रीय वित्त मंत्रालय द्वारा दी गयी जानकारी के मुताबिक इस सिक्के पर नए संसद भवन परिसर की तस्वीर छपी होगी। वित्त मंत्रालय ने नए सिक्के की ढलाई को लेकर अधिसूचना जारी की है।

मंत्रालय द्वारा जारी की अधिसूचना के मुताबिक, 75 रुपए का यह सिक्का गोलाकार होगा और इसका क्षेत्रफल 44 मिलीमीटर होगा। इस सिक्के का वजन 35 ग्राम होगा और इस सिक्के की ढलाई भारत सरकार की कोलकाता टकसाल में हो रही है।

इस सिक्के के किनारों पर 200 कंगूरे बनाए गए हैं। इस सिक्के को 50 प्रतिशत चांदी, 40 प्रतिशत तांबा, पांच प्रतिशत निकल और 5 प्रतिशत जिंक से मिलाकर बनाया जाएगा।

सिक्के पर सत्यमेव जयते लिखा होगा और साथ ही सिक्के पर अशोक स्तंभ भी उकेरा जाएगा। सिक्के की बांयी तरफ देवनागरी भाषा में भारत और इंग्लिश में इंडिया लिखा होगा।

उसी तरह सिक्के के ऊपरी तरफ देवनागरी भाषा में संसद भवन लिखा होगा और साथ ही इसके नीचे संसद भवन परिसर की तस्वीर छपी होगी। सिक्के का डिजाइन संविधान की पहली अनुसूची के अनुसार किया गया है।

 

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button