भारत

नई दिल्ली: टक्कर के बाद युवक को बोनट पर करीब 2-3 किलोमीटर तक घसीटा… देखें वीडियो

दिल्ली: राजधानी दिल्ली से एक बार फिर हिट एंड रन की घटना सामने आई. जहां बीती रात करीब 11 बजे आश्रम चौक से निजामुद्दीन दरगाह की ओर आ रही एक कार के बोनट पर एक व्यक्ति को करीब 2-3 किलोमीटर तक घसीटा गया.

इस मामले में सनलाइट कॉलोनी थाने में लापरवाही से तेज वाहन चलाने और जान जोखिम में डालने से संबंधित धाराओं में FIR दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है. गाड़ी रवींद्र सिंह नामक व्यक्ति के नाम पर रजिस्टर्ड है.

 

इस घटना के बाद पीड़ित जिसका नाम चेतन है उसने इस घटना के बारे में बताते हुए कहा, मैं ड्राइवर हूं, मैं एक यात्री को छोड़कर जैसे आश्रम के पास पहुंचा तो एक कार ने मेरी कार को तीन बार हिट किया, फिर मैंने इन्हें रोकने की कोशिश की लेकिन ये नहीं रोके फिर मैं इनके बोनट के ऊपर लटक गया लेकिन फिर भी इन्होंने नहीं रोका. वह मुझे आश्रम चौक से निजामुद्दीन तक घसीटता गया. रास्ते में मैंने एक पीसीआर देखा और उन्होंने हमारा पीछा किया तब जाकर ये कार रोकी. वह व्यक्ति पूरी तरह से नशे में था.

 

वहीं इस पर सफाई देते हुए आरोपी रामचंद कुमार ने कहा, मेरी कार उनकी कार को हिट नहीं की थी, मैं गाड़ी चला रहा था तभी वो जानबूझकर मेरी कार के बोनट पर चढ़ गए. मैंने उनसे नीचे उतरने को कहा लेकिन उन्होंने नहीं सुना. मैंने फिर अपनी कार रोका और उनसे कहा कि आप ये क्या कर रहा हो?

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button