ताज़ा खबरें

भूकंप के जोरदार झटकों से दहली इंडोनेशिया की धरती, रिक्टर स्केल पर 7.3 मापी गयी तीव्रता

भूकंप के जोरदार झटकों से दहली इंडोनेशिया की धरती, रिक्टर स्केल पर 7.3 मापी गयी तीव्रता

 

आज मंगलवार सुबह इंडोनेशिया के सुमात्रा द्वीप पर भूकंप के जोरदार झटके महसूस किए गए। इंडोनेशिया की जियोफिजिक्स एजेंसी (बीएमकेजी) के मुताब‍िक लगभग दो घंटे तक सुनामी की चेतावनी जारी की गई। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 7.3 मापी गई है।

इंडोनेशिया देश के मौसम विभाग ने कहा कि भूकंप का केंद्र धरती के नीचे 84 किलोमीटर अंदर मापी गई है। भू वैज्ञानिकों ने बताया कि इसके वजह से सुनामी आने की भी संभावना है। भूकंप के बाद एजेंसी ने स्थानीय अधिकारियों से प्रभावित क्षेत्र के पास रहने वाले लोगों को तुरंत तट से दूर रहने का निर्देश देने को कहा है।  हालांकि इसे बाद में हटा लिया गया। यूरोपियन-मेडिटेरेनियन सीस्मोलॉजिकल सेंटर (EMSC) ने पहले भूकंप की तीव्रता 6.9 बताई थी।

इससे पहले रव‍िवार (23 अप्रैल) को भी इंडोनेशि‍या में भूंकप के तेज झटके महसूस क‍िए गए थे। यूएमएससी के मुताब‍िक, रविवार की तड़के केपुलुआन बाटू में दो बार भूकंप आया। भूकंप का पहला झटका 6.1 की तीव्रता का था, जबक‍ि इसके कुछ ही घंटे बाद 5.8 तीव्रता वाला एक और झटका महसूस किया गया था।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button