मनोरंजन

ए twitter भइया! सुन रहे हैं? अब तो पैसा भी भर दिये हैं हम… अमिताभ बच्चन ने अनोखे अंदाज में किया ट्वीट

नई दिल्ली: ए twitter भइया! सुन रहे हैं? अब तो पैसा भी भर दिये हैं हम… तो उ जो नील कमल ✔️, हमार नाम के आगे, उ तो वापस लगाय दें भैया. अपने नाम के आगे से ब्लू टिक के हटाए जाने के बाद बिग-बी यानि अमिताभ बच्चन ने किया ट्वीट.

 

अपने नाम के आगे से ब्लू टिक के हटाए जाने के बाद बिग-बी यानि अमिताभ बच्चन ने एक बेहद मजेदार ट्विट किया जिसे देख आप भी कहेंगे वाह बिग-बी आपकी तो बात ही निराली है.

दिग्गज एक्टर अमिताभ बच्चन ने अपने ट्विटर अकाउंट पर ट्वीट कर लिखा, ए twitter भइया! सुन रहे हैं? अब तो पैसा भी भर दिये हैं हम… तो उ जो नील कमल ✔️, हमार नाम के आगे, उ तो वापस लगाय दें भैया, ताकि लोग जान जायें की हम ही हैं- Amitabh Bachchan .. हाथ तो जोड़ लिये रहे हम। अब का, गोड़वा 👣 जोड़े पड़ी का ??

 

गौरतलब है कि माइक्रोब्लॉगिंग साइट ट्विटर ने ब्लू टिक वाले आधिकारिक अकाउंट्स से ब्लू टिक हटाने का अभियान चला दिया है. इस अभियान के तहत सिलेब समेत तमाम हाईप्रोफाइल लोगों के अकाउंट से ब्लू टिक हटा दिया गया है. ट्विटर द्वारा हटाए गए ब्लू टिक की लिस्ट में बॉलीवुड सेलेब्स शाहरुख खान, सलमान खान, रजनीकांत के अलावा दिग्गज एक्टर अमिताभ बच्चन का अकाउंट भी शामिल है.

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button