ताज़ा खबरें
जम्मू-कश्मीर के पुंछ में सेना की गाड़ी में लगी आग, 5 जवानों की मौत, आतंकी हमले की आशंका

जम्मू-कश्मीर: जम्मू-कश्मीर के पुंछ से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है जहां सेना के वाहन में आग लगने से 5 जवानों की मौत हो गई. पुलिस और सेना ने मौके पर पहुंच कर जवानों को अस्पताल भेजा.
#UPDATE जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में आज सेना के एक ट्रक में आग लगने से भारतीय सेना के 5 जवानों की मृत्यु हुई है: PRO डिफेंस जम्मू https://t.co/2eAXZTaYhL
— NewsMobile Samachar (@NewsMobileHindi) April 20, 2023
घटना जम्मू के राजौरी सेक्टर में दोपहर तीन बजे हुई जहां सेना के वाहन में आग लग गई जिसमें पांच जवान शहीद हो गए. आग लगने की वजह अज्ञात आतंकियों की गोलाबारी बताई जा रही है. आशंका है कि आतंकियों ने ग्रेनेड का इस्तेमाल किया है. इस घटना में एक जवान गंभीर रूप से घायल हैं उन्हें राजौरी के सेना अस्पताल में भर्ती कराया गया है. आतंकियों की तलाश जारी है.





