IPL 2023खेलताज़ा खबरें

IPL 2023 के 18वें मुक़ाबले में पंजाब और गुजरात की टीमों का होगा आमना-सामना, यहाँ जानिए प्लेइंग 11

IPL 2023 के 18वें मुक़ाबले में पंजाब और गुजरात की टीमों का होगा आमना-सामना, यहाँ जानिए प्लेइंग 11

 

आज यानी 13 अप्रैल को आईपीएल 2023 सत्र का 18वां मुक़ाबला खेला जाएगा। यह मुक़ाबला गुजरात टाइटंस और पंजाब किंग्स के बीच खेला जाएगा। बता दें कि दोनों टीमें अब तक दो- दो मुकाबले जीत चुकी है। हालांकि पंजाब और गुजरात की टीमों को पिछले मुकाबलें में हार का सामना करना पड़ा था।

गुजरात टाइटंस और पंजाब किंग्स के बीच आईपीएल 2023 का 18वां मुकाबला आज यानी 13 अप्रैल को मोहाली के आई एस बिन्द्रा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। यह मैच शाम 7.30 बजे शुरू होगा। इस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग ‘जियो सिनेमा’ एप पर उपलब्ध रहेगी। इस एप पर आप फ्री में यह मुकाबला देख सकते हैं। यहां आप 10 अलग-अलग भाषाओं में मैच का आनंद ले सकते हैं।

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11 
गुजरात टाइटंस: हार्दिक पांड्या (कप्तान), शुभमन गिल, कोना भरत, रिद्धिमान साहा, राहुल तेवतिया, अभिनव मनोहर, मोहम्मद शमी, प्रदीप सांगवान, आर साई किशोर, विजय शंकर, साई सुदर्शन, राशिद खान, शिवम मावी, मैथ्यू वेड, ओडियन स्मिथ, उर्विल पटेल, दर्शन नालकांडे, डेविड मिलर (पहले 2 मैचों में उपलब्ध नहीं), यश दयाल, जयंत यादव, नूर अहमद और अल्जारी जोसेफ।
पंजाब किंग्स: शिखर धवन (कप्तान), अर्शदीप सिंह, बलतेज सिंह, राज बावा, राहुल चाहर, सैम कुरेन, ऋषि धवन, नाथन एलिस, हरप्रीत बरार, हरप्रीत सिंह, वी कावेरप्पा, लियाम लिविंगस्टोन, मोहित राठी, प्रभसिमरन सिंह, कागिसो रबादा , भानुका राजपक्षे, एम शाहरुख खान, जितेश शर्मा, शिवम सिंह, मैथ्यू शॉर्ट, सिकंदर रजा और अथर्व तायडे।
Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button