ताज़ा खबरेंभारतराजनीति

नागालैंड और त्रिपुरा में BJP मजबूत, मेघालय में NPP की पकड़

नई दिल्ली: विधानसभा चुनाव के बाद आज यानि 2 मार्च को नागालैंड, त्रिपुरा और मेघालय में वोटों की गिनती जारी है. रुझानों के मुताबिक त्रिपुरा और नागालैंड में भाजपा सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरती नजर आ रही है, साथ ही मेघालय में NPP की पकड़ मजबूत दिखाई दे रही है.

 

अरुणाचल प्रदेश की लुमला विधानसभा सीट, रामगढ़ (झारखंड), इरोड पूर्व (तमिलनाडु), सागरदिघी (पश्चिम बंगाल) और कस्बा पेठ, महाराष्ट्र की चिंचवाड़ विधानसभा सीटों के लिए उपचुनाव के लिए मतगणना शुरू हुई.

चुनाव परिणाम से जुड़ी कुछ अहम बातें:

  • त्रिपुरा चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार भाजपा 31 सीटों पर, टिपरा मोथा पार्टी 11 सीटों पर, कांग्रेस 4 सीटों पर आगे चल रही है और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) 12 सीटों पर आगे चल रही है. मतों की गिनती अभी जारी है.

  • नागालैंड चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार भाजपा 2 सीट जीतकर 11 सीटों पर आगे चल रही है. नेशनलिस्ट डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव पार्टी 1 सीट जीतकर 22 सीटों पर आगे चल रही है. मतों की गिनती अभी भी जारी है.

  • मेघालय चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार मेघालय में नेशनल पीपुल्स पार्टी 1 सीट जीतकर 23 सीटों पर आगे चल रही है. यूनाइटेड डेमोक्रेटिक पार्टी 7 सीटों पर और भाजपा, कांग्रेस, TMC 5-5 सीटों पर आगे चल रही है.

 

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button