तुर्की-सीरिया में भूकंप से मरने वालों की संख्या 34 हज़ार के पार पहुंची

तुर्की-सीरिया में भूकंप से मरने वालों की संख्या 34 हज़ार के पार पहुंची
तुर्की-सीरिया में बीते सोमवार को आए भूकंप से दोनों देशों में भयंकर विनाश हुआ है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक भूकंप से लगातार छठे दिन मरने वालों की संख्या 34 हज़ार के पार हो चुकी है। इसमें से तुर्की में 29,605 लोगों की मौत हुई है। वहीं सीरिया में उत्तर पश्चिम में 3,160 सहित कुल मौतों की संख्या 4,574 हो गई है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार देश के स्वास्थ्य मंत्रालय का हवाला देते हुए सीरियाई राज्य मीडिया ने बताया कि सरकार-नियंत्रित क्षेत्रों में अतिरिक्त 1,414 मौतें दर्ज की गई हैं।
सीरिया के परिवहन मंत्रालय ने कहा कि इस सप्ताह सीरिया में 62 सहायता विमान उतरे हैं और आने वाले दिनों में और भी आने वाले हैं, विशेष रूप से सऊदी अरब से।
तुर्की-सीरिया में इस विनाश के बीच भारत भारतीय वायुसेना का C-17 विमान राहत सामग्री और आपातकालीन उपकरण सहित बचाव दस्ते के साथ सीरिया और तुर्की में मदद के लिए पहले ही पहुंच चुका है।
इस बीच NDRF की लैब्राडोर जूली ने छः साल की बेरेन को नूरदागी में मलबे से बचाया। कांस्टेबल डॉग हैंडलर कुंदन कुमार ने कहा,”हमें जूली ने संकेत दिया कि लाइव विक्टिम है। इसके बाद हमने दूसरे कुत्ते रोमियो से भी चेक करवाया, जब उसने भी संकेत दिया तो हम वहां गए और बेरेन को बचाया।





