ताज़ा खबरें

मोरबी पुल हादसे को लेकर पुलिस ने दायर की 1200 से अधिक पन्नों की चार्जसीट 

मोरबी पुल हादसे को लेकर पुलिस ने दायर की 1200 से अधिक पन्नों की चार्जसीट 

 

गुजरात के मोरबी में पिछले साल एक सस्पेंशन ब्रिज टूटने से 100 से भी ज्यादा लोगों की जान चली गयी थी। इसकी को लेकर पुलिस ने अब चार्जशीट दायर की है।

पुलिस ने इस मामले में करीब 1200 से अधिक पन्नों की चार्जशीट बनाई है। इस चार्जशीट में बताया गया कि इस हादसे में 135 लोगों की जान गई थी।

मोरबी कोर्ट में पेश की गयी इस चार्जशीट में पुल का संचालन करने वाली कंपनी ओरेवा ग्रुप के मैनेजिंग डायरेक्टर जयसुख पटेल समेत 10 आरोपियों के नाम शामिल हैं। ऐसे में जयसुख पटेल पर भी गिरफ्तारी की तलवार लटक रही है।

जयसुख पटेल की अग्रिम जमानत की अर्जी पर 1 फरवरी को सुनवाई होगी। पुलिस ने 90 दिनों की समय-सीमा से पहले ही इस हादसे की जांच के बाद चार्जशीट दाखिल कर दी है।

गौरतलब है कि 30 अक्टूबर 2022 को मोरबी जिले में मच्छू नदी पर बना सस्पेंशन पुल टूट गया था। जिसके चलते 135 लोगों की मौत हो गई थी।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक इस पुल का ब्रिटिश काल में निर्माण किया गया था। नगर पालिका के समझौते के तहत ओरेवा ग्रुप इस पुल का संचालन और रखरखाव कर रहा था।

पुलिस ने ओरेवा ग्रुप के 4 कर्मचारियों को इस मामले में पहले ही गिरफ्तार किया है। जिनमें दो मैनेजर और दो टिकट क्लर्क शामिल हैं। 

Show More

Nupendra Singh

A rapid increase in the rate of fake news and its ill effect on society encourages me to work as a fact-checker in NewsMobile. I believe one should always check the facts before sharing any information with others. I have gained two years of experience in fact-checking

6 Comments

  1. I don’t think the title of your article matches the content lol. Just kidding, mainly because I had some doubts after reading the article.

  2. Thank you for your sharing. I am worried that I lack creative ideas. It is your article that makes me full of hope. Thank you. But, I have a question, can you help me?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button