टीवी एक्ट्रेस तुनिशा शर्मा ने 20 साल उम्र में की आत्महत्या, सीरियल सेट पर पंखे से लटकी मिली लाश

टीवी एक्ट्रेस तुनिशा शर्मा ने 20 साल उम्र में की आत्महत्या, सीरियल सेट पर पंखे से लटकी मिली लाश
टीवी सीरियल जगत से एक दुखद खबर सामने आयी है। यहाँ बीते शनिवार को एक मशहूर टीवी एक्ट्रेस तुनिशा शर्मा ने आत्महत्या कर ली है। सीरियल ‘अली बाबा दास्तान-ए-काबुल’ में शहजादी मरियम का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस तुनिशा शर्मा ने आत्महत्या की। जानकारी के मुताबिक एक्ट्रेस तुनिशा शर्मा ने सीरियल के सेट पर ही मेकअप रूम में फांसी के फंदे से लटककर जान दे दी। बताया जा रहा है कि एक्ट्रेस की उम्र महज 20 वर्ष ही थी।
तुनिषा के शव को पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। जबकि सुसाइड का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। अभी तक कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। बताया जा रहा है कि तुनिशा का शव रात 1:30 बजे पोस्टमॉर्टम के लिए लाया गया था। सुबह 4:30 बजे पोस्टमॉर्टम के बाद शव कोल्ड स्टोरेज में रख दिया गया।
बता दें कि तुनिशा शर्मा ने छोटी सी ही उम्र में एक्टिंग के करियर में अपनी पहचान बना ली थी। उन्होंने कई पॉपुलर सीरियल और फिल्म में काम किया था। उनके अचानक सुसाइड करने की खबर से उनके फैंस को गहरा झटका लगा है। वहीं इस मामले को लेकर तुनिशा शर्मा की मां ने अभिनेता शीजान मोहम्मद खान पर आरोप लगाया है। बता दें कि तुनिशा शर्मा की मां ने इस मामले में शिकायत दर्ज कराई है। मां का कहना है कि शीजान से पीड़ित हो कर तुनिशा ने आत्महत्या की है।
मीडिया खबरों के अनुसार मुंबई की वालिव पुलिस ने एक्ट्रेस तुनिशा शर्मा के को-स्टार शीजान खान को आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आईपीसी की धारा 306 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। उसे आज कोर्ट में पेश किया गया है। जिसके बाद को-स्टार और आरोपी शीज़ान खान को मुंबई की वसई अदालत ने उसे 4 दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया है।






I don’t think the title of your article matches the content lol. Just kidding, mainly because I had some doubts after reading the article.
Thanks for sharing. I read many of your blog posts, cool, your blog is very good.