ताज़ा खबरेंभारत

ममता बनर्जी ने वाजपेयी को श्रद्धांजलि देते हुए फिर अल्पा कश्मीर का राग

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शुक्रवार को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की पहली पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए कश्मीर मुद्दे फिर आपत्ति जताते हुए धरा 370 हटाने के मोदी सरकार के फैसले पर निशाना साधा.

बनर्जी ने ट्विटर पर कहा, ” पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जी को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि. आइए हम उनके शब्दों को याद करते हैं: बंदूक कोई समस्या नहीं सुलझा सकती है. मुद्दों को तीन सिद्धांतों द्वारा निर्देशित किया जा सकता है, इन्सानियत, जम्हूरियत और कश्मीरीयत.”

अखिल भारतीय तृणमूल कांग्रेस प्रमुख बनर्जी ने वाजपेयी के नेतृत्व वाले मंत्रिमंडल में अक्टूबर 1999 से मार्च 2001 तक रेल मंत्री के रूप में कार्य किया.

ALSO READ: मध्य प्रदेश में बाढ़ का कहर जारी, लगभग 3000 लोगों को राहत केंद्रों में भेजा गया

नई दिल्ली में वाजपेयी के स्मारक, ‘सदैव अटल’ में शुक्रवार सुबह एक श्रद्धांजलि और सर्व धर्म सभा का आयोजन किया गया। राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और कई अन्य भाजपा नेताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

बीजेपी के दिग्गज नेता ने पिछले साल 93 साल की उम्र में इस दिन अंतिम सांस ली थी.

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

One Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button