चुनाव 2022ताज़ा खबरेंराजनीति

MCD Result: इतनी बड़ी और शानदार जीत के लिए शुक्रिया- अरविंद केजरीवाल

नई दिल्ली: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया आम आदमी पार्टी के कार्यलय पहुंचे. जहां उन्होंने अपने संबोधन में आम जनता को बधाई दी.

 

आम आदमी पार्टी के कार्यलय पहुंचे दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने जनात से कहा, मैं दिल्ली के लोगों के बहुत बधाई देना चाहता हूं. इतनी बड़ी और शानदार जीत के लिए, इतने बड़े बदलाव के लिए मैं दिल्ली के लोगों को बधाई देना चाहता हूं.

 

“दिल्ली के लोगों ने मुझे दिल्ली की सफाई, भ्रष्टाचार को दूर करने, पार्क को ठीक करने के साथ कई सारी जिम्मेदारियां दी हैं. मैं दिन रात मेहनत करके कोशिश करूंगा की आपके इस भरोसे को कायम रखूं.”

 

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने भी अपने संबोधन में कहा, मैं आपको बहुत बधाई देता हूं चुनाव लड़ते तो नेता हैं लेकिन जीतती जनता है, आज जनता जीत गई है. आपने अपने दोस्तों-बड़े भाईयों को जिताया है. उन्होंने आगे कहा कि, जब आज वाला एक्ज़िट पोल ग़लत साबित हो सकता है तो कल वाला एक्ज़िट पोल ग़लत साबित नहीं हो सकता? गुजरात में आपको कल चमत्कार देखने को मिलेगा.

 

वहीं उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा, दिल्ली की जनता ने 15 साल की भ्रष्ट भाजपा सरकार को हटा कर केजरीवाल के नेतृत्व में AAP की सराकार बनाने के लिए बहुमत दिया है इसके लिए जनता का धन्यवाद. ये हमारे लिए बहुत बड़ी जिम्मेदारी है.

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button