ताज़ा खबरेंभारत

दो दिवसीय भाजपा राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक में शामिल हुए पीएम मोदी

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भाजपा मुख्यालय में आयोजित दो दिवसीय भाजपा राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक में शामिल हुए. उनके साथ पार्टी अध्यक्ष जे.पी. नड्डा भी उपस्थित रहें. बैठक 2024 के आम चुनाव की रणनीति पर विचार-विमर्श करने के लिए है.

 

प्रधानमंत्री गुजरात विधानसभा चुनाव में वोट डालने के बाद राष्ट्रीय राजधानी पहुंचे और पार्टी अध्यक्ष ने उनका स्वागत किया.

 

मामले की जानकारी रखने वालों ने कहा है कि नड्डा इस दो दिवसीय बैठक की अध्यक्षता करेंगे और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भी मंगलवार को समापन सत्र को वर्चुअली संबोधित करने की संभावना है.

 

पार्टी सूत्रों के मुताबिक यह बैठक 2024 के लोकसभा चुनाव और कई राज्यों में 2023 के विधानसभा चुनाव की रणनीति और तैयारियों पर चर्चा के लिए बुलाई गई है.

 

साथ ही पार्टी के राष्ट्रीय पदाधिकारियों, सभी राज्यों के प्रभारियों व सह प्रभारियों, सभी राज्यों के प्रदेश अध्यक्षों व संगठन महासचिवों को भी बैठक के लिए बुलाया गया है.

 

भाजपा के एक वरिष्ठ नेता ने कहा, ”2024 के लोकसभा चुनाव और 2023 के विधानसभा चुनाव को देखते हुए दो दिवसीय बैठक में सरकार की उपलब्धियों और संगठन को मजबूत करने की जानकारी साझा की जाएगी. इस बैठक में संगठन के कामकाज की भी समीक्षा की जाएगी.”

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button