खेल

Ind vs Ban: भारत ने गवांया ODI सीरीज का पहला मुकबला, बांग्लादेश ने भारत को एक विकेट से हराया

Ind vs Ban: भारत ने गवांया ODI सीरीज का पहला मुकबला, बांग्लादेश ने भारत को एक विकेट से हराया

 

बांग्लादेश ने जीता तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला। बांग्लादेश ने भारत को एक विकेट से हराया। 3 मैचों की सीरीज में बांग्लादेश ने 1-0 की बढ़त बना ली है। बांग्लादेश ने टॉस पहले गेंदबाजी का फैसला लिया था। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए केएल राहुल की 73 रन की पारी के दम पर बांग्लादेश के सामने 187 रन का लक्ष्य रखा था। जवाब में 187 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी बांग्लादेश की टीम ने 46.0 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 187 रन बनाए। मेहदी हसन मैन ऑफ द मैच रहे।

 

राहुल के अलावा श्रेयस अय्यर ने 24 रन की पारी खेली। इन दोनों के अलावा कोई भी बल्लेबाज नहीं टिक सका और पूरी टीम 41.2 ओवर में केवल 186 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। बांग्लादेश की तरफ से शाकिब अल हसन ने 5 और इबादत हुसैन ने 4 विकेट हासिल किया।

यह मैच ढाका के शेर-ए-बांग्ला नेशनल स्टेडियम पर खेला गया था। बता दें कि भारतीय टीम सात साल बाद बांग्लादेश में वनडे सीरीज खेलेगी। पिछली बार 2015 में उसे तीन वनडे मैचों की सीरीज में 1-2 से हार मिली थी। तब महेंद्र सिंह धोनी टीम इंडिया के कप्तान थे।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

One Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button