ताज़ा खबरें

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का ट्विटर अकाउंट फिर से हुआ एक्टिव, एलन मस्क ने कराई वापसी

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का ट्विटर अकाउंट फिर से हुआ एक्टिव, एलन मस्क ने कराई वापसी

 

सोशल मीडिया के माइक्रोब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर एक बार फिर से अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के अकाउंट को रिस्टोर कर दिया गया है। ट्विटर के नए CEO एलन मस्क ने इसका ऐलान किया था। ब्लू टिक के साथ उनका ट्विटर अकाउंट फिर से बहाल कर दिया गया है। बता दें कि अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की 22 महीने बाद ट्विटर पर वापसी हुई है।

 

इसके लिए उन्होंने शनिवार से वोटिंग भी शुरू कराई थी। इसके लिए एलन ने पोलिंग कर लोगों से सुझाव मांगे थे। एलन ने पोलिंग के दौरान लोगों से सवाल किया था क्या ट्रंप का ट्विटर अकाउंट रिस्टोर किया जाना चाहिए? इस पोल में 1.50 करोड़ से ज्यादा लोगों ने हिस्सा लिया, जिसमें 51.8 प्रतिशत लोगों ने ट्रंप की ट्विटर पर वापसी को लेकर सहमति जताई, वहीं 48.2 प्रतिशत लोग इससे असहमत थे। रविवार को वोटिंग खत्म होने के बाद ट्रंप का ट्विटर अकाउंट फिर से दिखने लगा।

बता दें कि डोनाल्ड ट्रंप पर चुनाव नतीजों के बाद कैपिटल हिल में दंगा भड़काने के आरोप लगे थे। उन आरोपों के बाद ही ट्विटर ने जनवरी 2021 में ट्रंप का अकाउंट सस्पेंड कर दिया था। पहले ट्रंप का अकाउंट 12 घंटों के लिए और बाद में पूरी तरह से सस्पेंड कर दिया गया था।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button