खेल

IND V NZ 1st T20: बारिश के चलते न्यूजीलैंड और भारत के बीच पहला मैच रद्ध

IND V NZ 1st T20: न्यूजीलैंड और भारत के बीच स्काई स्टेडियम, वेलिंगटन में टी20 सीरीज का पहला मैच शुक्रवार को लगातार बारिश के कारण धुल गया.

 

शुक्रवार सुबह वेलिंगटन में लगातार हो रही बारिश के कारण न्यूजीलैंड और भारत के बीच स्काई स्टेडियम होने वाला पहला टी20 मैच रद्ध कर दिया गया है.

 

अब भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरा मुराबला जो रविवार को माउंट माउंगानुई में खेला जाएगा. इसके बाद सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला मंगलवार को नेपियर के मैकलीन पार्क में खेला जाएगा.

 

T20 विश्व कप में मिली हार के बाद पंड्या टीम के सबसे महत्वपूर्ण प्रश्न जो कि है टीम की सलामी जोड़ी उसको हल करने की कोशिश करेंगे. संजू सैमसन, शुभमन गिल, ऋषभ पंत, दीपक हुड्डा और इशान किशन के साथ, एक आदर्श जोड़ी बनाना श्रृंखला में पंड्या के लिए एक प्रमुख कार्य होगा.

 

वहीं विश्व कप में सफल रहे अर्शदीप सिंह इस बार भारतीय गेंदबाजी आक्रमण की कमान संभालेंगे वहीं लक्ष्मण के सामने यह सवाल होंगे कि टीम में वह मोहम्मद सिराज और हर्षल पटेल के बीच कौन से तीसरे सीमर को चुनें.

 

भारतीय टीम: शुभमन गिल, इशान किशन, अर्शदीप सिंह, उमरान मलिक, वाशिंगटन सुंदर, संजू सैमसन, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), दीपक हुड्डा, भुवनेश्वर कुमार, युजवेंद्र चहल, मोहम्मद सिराज, श्रेयस अय्यर , कुलदीप यादव, हर्षल पटेल.

 

न्यूजीलैंड टीम: फिन एलेन, डेवोन कॉनवे (w), केन विलियमसन (c), लॉकी फर्ग्यूसन, ब्लेयर टिकनर, माइकल ब्रेसवेल, ग्लेन फिलिप्स, डेरिल मिशेल, जेम्स नीशम, मिशेल सेंटनर, टिम साउथी, एडम मिल्ने, ईश सोढ़ी.

Show More

One Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button