ताज़ा खबरेंभारतमनोरंजन

‘मैन वर्सेज वाइल्ड’ का नया प्रोमो वीडियो हुआ रिलीज़, जानिये पीएम नरेंद्र मोदी की एडवेंचर जर्नी में क्या रहा खास

डिस्कवरी चैनल ने 12 अगस्त को प्रसारित होने जा रहे मैन वर्सेज वाइल्ड के अपने स्पेशल एपिसोड के ताज़ा प्रोमो वीडियो में प्रधानमंत्री मोदी को पर्यावरण सुरक्षा, स्वच्छ भारत अभियान और हिमालय में गुज़ारे दिनों के साथ- साथ कई अन्य विषयों पर बात करते नज़र आ रहे हैं.

पीएम नरेंद्र मोदी को खास अंदाज़ में कहते हुए देखा जा सकता है,” मेरा मानना ​​है कि हमें इसे खतरा नहीं मानना चाहिए. अगर हम प्रकृति के साथ संघर्ष करते हैं तो सब कुछ खतरनाक हो जाता है, यहां तक ​​कि आदमी भी.”

इस खास एपिसोड में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शो के होस्ट बेयर ग्रिल्स के साथ जंगलों में घूमते नजर आएंगे.

प्रोमो वीडियो की शुरुआत में प्रधानमंत्री मोदी कहते हुए नज़र आते हैं कि वे मैन वर्सेज वाइल्ड के एक स्पेशल एडिशन के लिए भारत आये हैं. वे आगे कहते हैं पीएम मोदी भले ही दुनिया की सबसे बड़ी डेमोक्रेसी के लीडर हैं, मगर यहां सिर्फ जंगल का राज चलता है.

प्रोमो में बेयर ग्रिल्स पीएम मोदी से पूछ रहे हैं ‘मैंने सुना है कि बचपन में आपने जंगलों में बहुत वक्त गुजारा है?’, जिसके जवाब में पीएम मोदी कहते हैं,’मैं हिमालय जाता था. वह बताते हैं कि 17-18 साल की उम्र में मैंने घर छोड़ा. सोच रहा था क्या करूं क्या ना करूं. प्रकृति मुझे पसंद थी.’

इतना ही नहीं बेयर ग्रिल्स आगे पूछते हैं ‘कि क्या इन चीजों का आपके अस्तित्व पर असर पड़ा है?’ पीएम मोदी इसका जवाब सहजता से देते हुए कहते हैं,’आज भी वो ताकत है.’

ALSO READ: न्यूज़मोबाइल दोपहर समाचार: ख़बरें अब तक

बेयर ग्रिल्स इस दौरान पीएम मोदी के साथ मिलकर एक भाला भी तैयार करते नज़र आ रहे हैं, जिस दौरान उनकी अनेक विषयों पर बात चल रही है.

क्लिप में पीएम मोदी स्वच्छ भारत अभियान पर भी बोलते हैं, “कोई बाहर से मेरे भारत को साफ नहीं कर सकता, भारत के लोग भारत को स्वच्छ बनाते हैं. व्यक्तिगत स्वच्छता भारतीय लोगों की संस्कृति में है. हमें सामाजिक स्वच्छता की आदत विकसित करने की आवश्यकता है. महात्मा गांधी ने इस पर बहुत काम किया है और हाल ही में हमें इसमें अच्छी सफलता मिल रही है. मुझे विश्वास है कि भारत बहुत जल्द इसमें सफल होगा. ”

डिस्कवरी चैनल ने 12 अगस्त को प्रसारित होने वाला यह एपिसोड दुनिया के कई देशों में प्रसारित होगा. इसे 8 भारतीय भाषाओं में प्रसारित किया जाएगा. इसमें हिंदी, तमिल, तेलुगू, कन्नड़, मलयालम और मराठी जैसी भाषाएं प्रमुखता से शामिल हैं.

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button