ताज़ा खबरें

गलत जानकारी फैलाने वाले 10 यूट्यूब चैनल्स पर सरकार की कार्रवाई, 10 चैनलों से 45 यूट्यूब वीडियो को किया ब्लॉक 

गलत जानकारी फैलाने वाले 10 यूट्यूब चैनल्स पर सरकार की कार्रवाई, 10 चैनलों से 45 यूट्यूब वीडियो को किया ब्लॉक 

 

केंद्र सरकार ने एक बार फिर IT नियम, 2021 के तहत गलत जानकारी फैलाने वाले 10 यूट्यूब चैनलों से 45 वीडियो के खिलाफ कार्रवाई की है। सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने इन 10 यूट्यूब चैनलों से 45 वीडियो को ब्लॉक करने के आदेश दिए हैं। मंत्रालय ने बताया कि संबंधित वीडियो को ब्लॉक करने के आदेश 23.09.2022 को सूचना प्रौद्योगिकी नियम 2021 के प्रावधानों के तहत जारी किए गए थे। जानकारी के मुताबिक ब्लॉक किए गए वीडियो को 1 करोड़ 30 लाख से अधिक बार देखा गया था।

 

मंत्रालय द्वारा दी गयी जानकारी के मुताबिक, सामग्री में धार्मिक समुदायों के बीच नफरत फैलाने के इरादे से फैलाई गई फर्जी खबरें और छेड़छाड़ किए गए वीडियो शामिल थे। उदाहरणों में झूठे दावे शामिल हैं जैसे कि सरकार ने कुछ समुदायों के धार्मिक अधिकार छीन लिए हैं, धार्मिक समुदायों के खिलाफ हिंसक धमकियां। ऐसे वीडियो में देश में सांप्रदायिक वैमनस्य पैदा करने और सार्वजनिक व्यवस्था को बाधित करने की क्षमता पाई गई

Show More

Nupendra Singh

A rapid increase in the rate of fake news and its ill effect on society encourages me to work as a fact-checker in NewsMobile. I believe one should always check the facts before sharing any information with others. I have gained two years of experience in fact-checking

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button