ताज़ा खबरें

फैक्ट चेक: क्या बाढ़ ग्रस्त पाकिस्तान को बॉलीवुड अभिनेता अनिल कपूर ने दिए 5 करोड़? जानिए पूरा सच

फैक्ट चेक: क्या बाढ़ ग्रस्त पाकिस्तान को बॉलीवुड अभिनेता अनिल कपूर ने दिए 5 करोड़? जानिए पूरा सच

 

सोशल मीडिया पर बॉलीवुड अभिनेता अनिल कपूर को लेकर एक पोस्ट वायरल हो रहा है। पोस्ट में दावा किया जा रहा है कि फिल्म अभिनेता अनिल कपूर ने बाढ़ से ग्रस्त पाकिस्तान को राहत के लिए 5 करोड़ रुपए की सहायता प्रदान की हैं। दरअसल कुछ दिन से पाकिस्तान भयंकर बाढ़ से जूझ रहा है। पाकिस्तान बाढ़ का आलम यह है कि अब तक 1100 लोगों की बाढ़ के चलते जान जा चुकी है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पाकिस्तान में बाढ़ से 3.30 करोड़ लोग विस्थापित हो गए हैं। वहीं बाढ़ के चलते पाकिस्तान में खेती का बड़ा हिस्सा बर्बाद हो गया है। ऐसे में कई लोग पाकिस्तान की मदद के आगे आ रहे हैं। इसी क्रम बॉलीवुड अभिनेता अनिल कपूर को लेकर सोशल मीडिया पर यह दावा किया गया है।

फेसबुक के पोस्ट में लिखा गया है कि “पाकिस्तान में आई बाढ़ के लिए अनिल कपूर ने 5 करोड़ रूपये दान किये कास भारत के उत्तराखंड बिहार में दे देता जहा लाखों लोग बेघर हो जाते हैं हर साल, आज की स्थिति देखकर समझ में आता है महाराणा ने घास की रोटी ऐसे ही नहीं खाई थी और आज के युवा इन्हें अपना आदर्श मानते हैं”

फेसबुक का लिंक यहाँ देखें।

फैक्ट चेक: 

 

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो पोस्ट की सच्चाई जानने के लिए हमने पड़ताल की। अधिकतर ऐसा होता है कि यदि कोई सेलिब्रिटी इतनी बड़ी रकम के दान की घोषणा करता है तो वह अपने सोशल मीडिया प्रोफाइल पर इसका जिक्र जरूर करता है। इसलिए हमने पड़ताल के पहले चरण में फिल्म अभिनेता अनिल कपूर के सभी सोशल मीडिया प्रोफाइल्स को खंगाला। पहले हमने उनके ट्विटर हैंडल को  खंगाला। इस दौरान हमें ऐसा कोई भी पोस्ट नहीं मिला। जहां पाकिस्तान को 5 करोड़ देने का जिक्र किया गया हो।  

 

 

इसके बाद हमने उनके इंस्टाग्राम के आधिकारिक हैंडल पर भी खोजना शुरू किया। यहाँ भी हमें खोज में कोई ऐसा पोस्ट नहीं मिला जहां पाकिस्तान को 5 करोड़ रुपए देने की पुष्टि की गयी हो।

 

 

इसके बाद पुष्टि के लिए हमने ‘अनिल कपूर फिल्म एंड कम्युनिकेशन नेटवर्क प्रिविटेड लिमिटेड ‘ के मुंबई दफ्तर को फ़ोन पर सीधा संपर्क किया।  इस दौरान उन्होंने हमें बताया कि वायरल खबर फर्जी है। फिल्म अभिनेता अनिल कपूर ने पाकिस्तान को ऐसे की भी रहत कोष दान करने की कोई घोषणा नहीं की।

पड़ताल के दौरान हमें मिले तथ्यों से पता चला कि वायरल खबर फर्जी है, अनिल कपूर ने पाकिस्तान को 5 करोड़ रुपए देने की कोई घोषणा नहीं की।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button