ताज़ा खबरेंविदेश

अमेरिका के टेक्सास के वॉलमार्ट स्टोर में गोलीबारी; 20 की मौत, 26 अन्य घायल

अमेरिका के टेक्सास में अल पासो के वाॅलमार्ट स्टाेर में गाेलीबारी की घटना में 20 लोग मारे गए. वहीं घटना में 36 अन्य लोगों के घायल होने की खबर है. टेक्सास के गवर्नर ग्रेग एबॉट ने यह जानकारी दी.

पुलिस ने एक संदिग्ध हमलावर को हिरासत में लिया. पुलिस ने घटना के पीछे हेट क्राइम का कारण होने की आशंका जताई है.

गोलीबारी वॉलमार्ट के बाहर से शुरू हुई थी। हमलावर के अंदर घुसते ही वॉलमार्ट में अफरातफरी मच गई। हालात यह थे कि दुकानदारों और कर्मचारियों ने दुकान से बाहर निकलने और यहां तक ​​कि अलमारियों में छिपने के लिए दौड़ लगा दी.

घटना की गंभीरता को देखते हुए घटनास्थल के आसपास स्थित 3 व्यावसायिक इमारतों को बंद कर दिया गया है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस पूरी घटना पर ट्वीट किया है. उन्होंने कहा है कि टेक्सास में भयानक गोलीबारी. रिपोर्ट बहुत खराब हैं, कई मारे गए. राज्य और स्थानीय अधिकारियों के साथ काम रहा हूं. मैंने गवर्नर से भी बात की है और पूरी मदद का भरोसा दिलाया है.

ALSO READ: एयर इंडिया ने श्रीनगर से हर उड़ान का किराया किया फिक्स, 15 अगस्त तक मिलेगी सुविधा

टेक्सास के लेफ्टिनेंट गवर्नर डैन पैट्रिक ने बताया कि गोलीबारी में 20 लोग मारे गए हैं. पैट्रिक ने फॉक्स न्यूज को बताया कि हमारे पास 15 और 20 लोगों की मारे जाने की जानकारी है. ये घटना स्थानीय समयानुसार सुबह 10 बजे हुई.

पुलिस और स्वाट अधिकारियों ने इलाके खाली कराकर जनता को मॉल से दूर रहने की सलाह दी है.

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

One Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button