ताज़ा खबरें

यूपी में भारी बारिश की आशंका, इन जिलों में जारी किया गया अलर्ट

यूपी में भारी बारिश की आशंका, इन जिलों में जारी किया गया अलर्ट

 

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आज सुबह तेज बारिश हुई है। जिसके चलते लोगों को उमस भरी भीषण गर्मी से काफी रहत मिल रही है।  मौसम विभाग ने लखनऊ (Mausam Kendra Lucknow) ने राज्य के 24 जिलों में शनिवार और रविवार को बारिश का अलर्ट जारी किया है।   मौसम विभाग ने पश्चिमी और पूर्वी यूपी के कई जिलों में 18 अगस्त तक भारी बारिश का अनुमान जताया है।

मौसम विभाग के मुताबिक उत्तर प्रदेश (UP Rain) के अलग-अलग हिस्सों में 18 अगस्त तक बारिश की संभावना बनी हुई है। राज्य के 24 जिलों में रविवार को बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने रविवार को लखनऊ, बलरामपुर, बस्ती, हरदोई, देवरिया, कुशीनगर, महाराजगंज, गोरखपुर, बिजनौर, मेरठ, आगरा, मथुरा, फिरोजाबाद, सोनभद्र, वाराणसी, चंदौली, ललितपुर, झांसी, महोबा, मऊ, आजमगढ़, प्रयागराज, प्रतापगढ़, भदोही जिलों और आस-पास के क्षेत्रों में तेज हवाओं के साथ गरज-चमक के अलावा बारिश की संभावना जताई है। इसे लेकर अलर्ट जारी किया गया है. वहीं रविवार के बाद कोई अलर्ट जारी नहीं हुआ है। दूसरी तरफ यूपी के ज्यादातर शहरों में वायु गुणवत्ता सूचकांक ‘अच्छा से संतोषजनक’ श्रेणी में है।

लखनऊ में रविवार को अधिकतम तापमान 28 और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और गरज के साथ एक या दो बार बारिश की संभावना है। वायु गुणवत्ता सूचकांक ‘संतोषजनक’ श्रेणी में 62 दर्ज किया गया है।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button