ताज़ा खबरें

दिल्ली एयरपोर्ट में टला बड़ा हादसा, इंडिगो फ्लाइट के नीचे आयी कार, वीडियो हुआ वायरल

दिल्ली एयरपोर्ट में टला बड़ा हादसा, इंडिगो फ्लाइट के नीचे आयी कार, वीडियो हुआ वायरल

आज यानी मंगलवार को देश की राजधानी दिल्ली स्थित इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे में एक बड़ा हादसा टल गया। दिल्ली से पटना जा रही फ्लाइट ‘इंडिगो’ के ‘ए320नियो’ विमान के नीचे एक ‘गो फर्स्ट’ मारुति कार आ गई। हालांकि उसके ‘नोज व्हील’ (आगे के पहिये) से टकराने से बाल-बाल बच गई। एयरपोर्ट पर मौजूद किसी शख्स ने ये वीडियो रिकॉर्ड कर लिया, जो कुछ ही देर में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया

विमान को दिल्ली में IGI एयरपोर्ट के टर्मिनल T-2 पर इंडिगो विमान VT-ITJ खड़ा किया गया था। इसी बीच अचानक से उसके अगले पहिये के नीचे एक टैक्सी पहुंच गई। हालांकि वक्त रहते ही वह टैक्सी रुक गई और कोई हादसा होने से बच गया। कार के ड्राइवर का टेस्ट किया गया है कि कहीं वो शराब के नशे में तो नहीं था। वहीं इस मामले में जांच के आदेश दे दिए गए हैं।

अधिकारियों ने मीडिया को बताया कि नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) मामले की जांच करेगा। विमानन उद्योग से जुड़े सूत्रों ने बताया कि विमानन कंपनी ‘इंडिगो’ के विमान को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है।

 

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button