ताज़ा खबरें

तीन साल की ऊंचाई पर पहुंचा ITC स्टॉक

तीन साल की ऊंचाई पर पहुंचा ITC स्टॉक 

आज के कारोबार में बीएसई का सेंसेक्स 266.44 अंक यानी 0.50 फीसदी की तेजी के साथ 53,501.21 पर खुला है. वहीं एनएसई का निफ्टी 73.80 अंक यानी 0.47 फीसदी की उछाल के साथ 15,909.15 पर खुलने में कामयाब रहा है।

आईटीसी लिमिटेड के शेयरों में बढ़ोतरी हो रही है। आईटीसी स्टॉक्स तीन साल के उच्च स्तर पर पहुंच गए हैं। बीएसई पर इस स्टॉक में 2% से ज्यादा तेजी देखी गई, जो 2019 के बाद से सबसे अधिक है। पिछले कुछ सत्रों को छोड़ दें तो पिछले दो साल स्टॉक ने 2022 (YTD) में बेहतर प्रदर्शन किया है। इस अवधि के दौरान बेंचमार्क सेंसेक्स में लगभग 11% की गिरावट की तुलना में यह 32% से अधिक बढ़ा है।

सिगरेट पर पिछले कुछ सालो से टैक्स ना बढ़ने के कारण आईटीसी को कीमत बढ़ोतरी का फायदा मिल है। जिसकी वजह से मांग में आयी गिरावट का बहुत बड़ा असर कंपनी पर पड़ा है। एनालिस्ट का मानना है कि यह ट्रेंड आगे भी जारी रहेगा। जिसके चलते आगे कंपनी के सिगरेट बिक्री में बढ़ोतरी होगी।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button