ताज़ा खबरें

मोदी सरकार का किसानों को तोफा, धान सहित खरीफ फसलों की MSP बढ़ी, जाने किन फसलों के बढ़े दाम

मोदी सरकार का किसानों को तोफा, धान सहित खरीफ फसलों की MSP बढ़ी, जाने किन फसलों के बढ़े दाम 

 

देश के किसानों के लिए मोदी सरकार ने बड़ी घोषणा की है। बुधवार को केंद्र सरकार ने किसानों के हित को ध्यान में रखते हुए खरीफ सीजन के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य यानी MSP को बढ़ाने की मंजूरी दी है। बुधवार को आर्थिक मामलों को लेकर मोदी सरकार की हुई कैबिनेट मीटिंग में इसे मंजूरी दी गयी है।

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कैबिनेट ब्रीफिंग में बताया कि सरकार ने वर्ष 2022-23 के लिए विभिन्न खरीफ फसलों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) में बढ़ोतरी को मंजूरी दे दी है। वर्ष 2022-23 के लिए खरीफ फसलों का एमएसपी अब बढ़ेगा।   

इससे पहले, रसायन और उर्वरक मंत्री मनसुख मांडविया ने कहा है कि भारत के पास खरीफ के साथ साथ रबी सत्र की उर्वरक की जरूरत को पूरा करने के लिए यूरिया का पर्याप्त स्टॉक है और दिसंबर तक इसका आयात करने की जरूरत नहीं होगी। उन्होंने ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में उर्वरकों की कीमतों में गिरावट आई है और उम्मीद है कि अगले छह माह में इसके दाम और नीचे आएंगे।

इन फसलों पर बढ़े इतने दाम 

फसल    एमएसपी (प्रति क्लिंटल)

  • धान        100
  • मूंगफली    300
  • बाजरा    100
  • अरहर    300
  • ज्वार        232
  • सूरजमुखी    385
  • मूंग        480
  • उड़द        300
Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button