ताज़ा खबरेंभारत

जम्मू-कश्मीर के शोपियां में सेना और आतंकियों के बीच हुई मुठभेड़, जैश के शीर्ष कमांडर सहित दो आतंकी ढेर

जम्मू-कश्मीर के शोपियां में शनिवार सुबह हुई मुठभेड़ में सुरक्षा बल ने 2 आतंकियों को मार गिराया है.

शनिवार सुबह सुरक्षाबलों को सूचना मिली थी कि शोपियां के बोना बाजार एरिया में कुछ आतंकी छिपे हैं जिसके बाद सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी. घेराबंदी देखकर आतंकियों ने छिपकर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी. जिसके बाद जवाबी कार्रवाई में सेना ने 2 आतंकियों को मार गिराया.

बताया जा रहा है कि 24 घंटे से चल रहे इस मुठभेड में आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद का दक्षिण कश्मीर में सक्रिय टॉप मोस्ट कमांडर ढेर हो गया है. पाकिस्तान का रहने वाला शीर्ष जैश कमांडर मुन्ना लाहौरी / बिहारी को उसके स्थानीय सहयोगी के साथ सुरक्षाबलों ने रात भर चले ऑपरेशन के बाद मार गिराया.

ALSO READ: दक्षिण दिल्ली के भरे बाजार में लड़की की चाकू गोदकर हत्या, पुलिस जांच में जुटी

शोपियां के बोना बाजार इलाके में अभी भारी सुरक्षा बल तैनात है. सुरक्षा बल पूरे इलाके पर नजर बनाए हुए हैं.

उधर, कुपवाड़ा के माछिल सेक्टर में शनिवार को एलओसी पर पाकिस्तान ने सीजफायर का उल्लंघन किया. इस दौरान एक भारतीय जवान शहीद हो गया. भारतीय सेना ने इस फायरिंग का मुंहतोड़ जवाब दिया. मिली जानकारी के मुताबिक अभी फायरिंग जारी है.

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

One Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button