ताज़ा खबरेंविदेश

टोक्यो में पीएम मोदी और जो बाइडन की मुलाकात, द्विपक्षीय मसलों पर हुई चर्चा

टोक्यो: क्वॉड समिट के बाद पीएम मोदी और जो बाइडन की मुलाकात हुई. इस दौरान दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय मसलों पर बात की.

 

जापान के टोक्यो में द्विपक्षीय बैठक के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जो बाइडन से कहा, हमारे देश मिलकर बहुत कुछ कर सकते हैं और करेंगे भी. मैं पृथ्वी पर हमारे सबसे करीबी के बीच अमेरिका-भारत साझेदारी बनाने के लिए प्रतिबद्ध हूं.

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा भारत और अमेरिका की रणनीतिक साझेदारी सही मायने में एक विश्वास की साझेदारी है. कई क्षेत्रों में हमारे समान हितों ने इस विश्वास के रिश्ते को मज़बूत किया है. हमारे बीच व्यापार और निवेश में भी लगातार विस्तार हो रहा है. हालांकि, यह हमारी ताक़त से बहुत कम है.

 

उन्होंने आगे कहा कि, मुझे विश्वास है कि हमारे बीच ‘इंडिया-USA इन्वेस्टमेंट इनसेंटिव एग्रीमेंट’ से निवेशी की दिशा में मज़बूत प्रगति देखने को मिलेगी. हम टेक्नॉलॉजी के क्षेत्र में अपना द्विपक्षीय सहयोग बढ़ा रहे हैं और वैश्विक मुद्दों पर भी आपसी समन्वय कर रहे हैं: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, टोक्यो

 

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button