ताज़ा खबरें

भारत ने 73 साल में पहली बार ‘थॉमस कप’ जीतकर रचा इतिहास, 14 बार के चैंपियन इंडोनेशिया को हराया, पीएम मोदी ने दी बधाई

भारत ने 73 साल में पहली बार ‘थॉमस कप’ जीतकर रचा इतिहास, 14 बार के चैंपियन इंडोनेशिया को हराया, पीएम मोदी ने दी बधाई

 

भारतीय पुरुष बैडमिंटन टीम ने रविवार को 73 साल में पहली बार ‘थॉमस कप’ जीतकर इतिहास रच दिया है। टीम इंडिया ने रविवार को बैंकॉक में खेले गए प्रतिष्ठत बैडमिंटन प्रतियोगिता के फाइनल में इंडोनेशिया को 3-0 से क्लीन स्वीप किया। 73 साल में यह पहली बार है जब भारत ने ‘थॉमस कप’ जीता है।  बता दें इंडोनेशिया इस खिताब को 14 बार हासिल कर चुकी है।

पहले मैच में लक्ष्य सेन ने एंथोनी सिनिसुका को 8-21, 21-17, 21-16 से हराया. दूसरा मुकाबला डबल्स में सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की जोड़ी ने 18-21, 23-21, 21-19 से जीत लिया। तीसरा मैच सिंगल्स का रहा, जिसमें किदांबी श्रीकांत ने जोनातन क्रिस्टी को 21-15, 23-21 से शिकस्त दी।

किदांबी श्रीकांत ने तीसरा गेम जीतने के बाद ही भारत वह उपलब्धि दिला दी, जो अपने आप में किसी ओलिंपिक स्वर्ण पदक या विश्व कप जीतने से कम नहीं है। 5 मैचों की इस जंग में भारत ने 2 सिंगल्स और एक डबल्स मैच जीता। इस जीत के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय टीम को इस ऐतिहासिक जीत की बधाई भी दी है।

 

 

 

 

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button