ताज़ा खबरें

हरियाणा: पूर्व सीएम ओपी चौटाला को 87 साल बाद बोर्ड ने थमाई 10वीं और 12वीं की मार्कशीट

हरियाणा: पूर्व सीएम ओपी चौटाला को 87 साल बाद बोर्ड ने थमाई 10वीं और 12वीं की मार्कशीट

हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री एवं इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) के मुखिया चौधरी ओम प्रकाश चौटाला को 10वीं और 12वीं की मार्कशीट सोमवार को हरियाणा बोर्ड द्वारा दी गई। सोमवार को सर्वसमाज द्वारा मनाई गई वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की 428वीं जयंती के उपलक्ष्य में मुख्य अतिथि के रूप में इनेलो मुखिया ओपी चौटाला शिरकत करने पहुंचे थे। जहां भिवानी पहुंचने पर हरियाणा शिक्षा बोर्ड के अधिकारियों ने बड़े सम्मान के साथ पूर्व मुख्यमंत्री को 10वीं और 12वीं की मार्कशीट सौंपी।

ओम प्रकाश चौटाला ने 10वीं में अंग्रेजी के एग्जाम में 100 में से 88 अंक प्राप्त किए हैं। 2021 में ओम प्रकाश चौटाला ने हरियाणा ओपन बोर्ड के तहत 12वीं की परीक्षा दी थी। हालांकि 5 अगस्त को उनका परिणाम रोक दिया गया था क्योंकि उन्होंने 10वीं की अंग्रेजी की परीक्षा पास नहीं की थी। दरअसल इनेलो प्रमुख 2019 में किन्हीं कारणों से अंग्रेजी का पेपर देने से चूक गए थे।

अंग्रेजी विषय, का परिणाम न आने के चलते हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने उनका 12वीं का परिणाम भी रोक लिया था। 12वीं का रिजल्ट प्राप्त करने के लिए अगस्त 2021 में ही चौटाला ने अंग्रेजी की परीक्षा दी और 88 अंक प्राप्त किए। पूर्व सीएम ने 10वीं ओपन की अंग्रेजी विषय की परीक्षा सिरसा स्थित आईएस सीनियर सेकंडरी स्कूल में राइटर के माध्यम से दी थी।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

One Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button