एलॉन मस्क का ट्वीट, “अगर मैं रहस्यमय परिस्थितियों में मर जाता हूं तो…
नई दिल्ली: टेस्ला के सीईओ एलॉन मस्क ने सोमवार को उनकी मौत के बारे में एक रहस्यमय ट्वीट पोस्ट किया जिसके बाद पूरे सोशल मीडिया पर फिर चर्चा छिड़ गई.
मस्क ने जबसे ट्विटर पर अपना अधिकार जमाया है तब से ट्विर पर आए दिन उनके नए ट्वीट और उनका चर्चा में बने रहना आम सा हो गया है. एलॉन मस्क ने सोमवार को एक ट्वीट किया जिसमें उन्होंने लिखा, “अगर मैं रहस्यमय परिस्थितियों में मर जाता हूं, तो आपको जानकर अच्छा लगा.”
If I die under mysterious circumstances, it’s been nice knowin ya
— Elon Musk (@elonmusk) May 9, 2022
उनका “मौत” वाला ट्वीट उनके द्वारा पोस्ट किए जाने के ठीक दो घंटे बाद आया, जो एक प्रेस विज्ञप्ति थी जिसमें कहा गया था कि एलोन मस्क अपने स्टारलिंक उपग्रह संचार उपकरणों के साथ यूक्रेनी सेना की मदद कर रहे थे. विज्ञप्ति में कहा गया है कि एलोन मस्क को उनके कार्यों के लिए “जवाबदेह ठहराया जाएगा”.
बयान में यह भी दावा किया गया कि एलॉन मस्क पेंटागन की मदद से यूक्रेनी सेना को इन उपकरणों की आपूर्ति कर रहे थे.
इससे पहले फरवरी में, मस्क ने स्पेसएक्स के स्टारलिंक को सक्रिय किया, जो एक उपग्रह ब्रॉडबैंड सेवा है, जब यूक्रेन सरकार के एक मंत्री ने उनसे संपर्क किया.





