ताज़ा खबरेंमनोरंजन

Happy Birthday Sai Pallavi | एक्ट्रेस नहीं बनना चाहती थीं साउथ की नेचुरल ब्यूटी साई पल्लवी

Happy Birthday Sai Pallavi: साउथ मूवी फेम साई पल्लवी अपना 30वां जन्मदिन मना रहीं है. साउथ सिनेमा की ब्यूटीफुल एक्ट्रेस इंडस्ट्री में अफनी सादगी और मन मोह लेने वाली एक्टिंग के लिए जानी जाती हैं.

साई पल्लवी ने 2017 में तेलुगू फिल्म फिदा से अपना डेब्यू किया था, जो कि एक हॉरर फिल्म थी. इस फिल्म में साई की अदा और सादगी से लोखों लोगों का दिल जीत लिया जिसके बाद से साई का इंडस्ट्री में सफर सुहाना होता चला गया. साई पल्लवी ने कई हिट फिल्म की जैसे, पड़ी-पड़ी लेचे मनसु, मारी-2. इसके बाद 2021 में लव स्टोरी और श्याम सिंघा रॉय मूवी से धमाकेदार एंट्री की.

साउथ की इस एक्ट्रस ने न केवल साउथ बल्कि दुनियाभर में लोगों के दिलों में अपने लिए जगह बना ली हैं. जानिए साई पल्लवी से जुड़ीं कुछ बातें

 

साई पल्लवी को साउध सिनेमा में नेचुरल ब्यूटी कहा जाता है, क्योंकि वह किसी तरह के कॉस्मेटिक्स का उपयोग नहीं करती हैं. आपको बतादें कि साई अपनी स्किन को लेकर बहुत नरवस थी और उन्हें नहीं लगता था कि वह कभी एक्ट्रेस बन सकेंगी.

एक्ट्रेस नहीं बनना चाहती थीं साई

 मिडिया रिपोर्ट के मुताबिक साई डॉक्टर बनना चाहती थीं. हालांकि किस्मत के चलते आज वह एक एक्ट्रेस हैं जिसे पूरी दुनिया जानती है. साई ने उन दिनों मूवी में डेब्यू किया था जब वह कार्डियोलॉजिस्ट की पढ़ाई कर रहीं थीं.

 

साई को डांस करना बेहद पसंद है जबकी उन्होंने यह किसी से सीखा नहीं है. साई बॉलिवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय और माधुरी दीक्षित के डांस वीडियो को देख कर डांस करती थी और आज साई साउथ की बेस्ट डांसर्स में से एक हैं.

 

 

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button