IPL 2022खेल

IPL 2022, RCB vs CSK: बैंगलोर और चैन्नई के बीच खेला जाएगा IPL 2022 का 49वां मुकाबला, कौन होगा विजेता ?

IPL 2022: आईपीएल में आज का मुकाबला बैंगलोर और चैन्नई के बीच खेला जाना है. आईपीएल 2022 लीग का यह 49वां मैच शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा.

 

आईपीएल 2022 के 49वें मुकाबले में आज रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और चैन्नई सुपर किंग्स आमने सामने होंगे. यह मुकाबला पुणे में खेला जाएगा.

 

महेंद्र सिंह धोनी द्वारा दोबारा चैन्नई की कमान संभाले जाने के बाद बीते मुकाबले में चैन्नई ने बहुत बहतरीत प्रदर्शन किया. वहीं आज टॉप-4 की दौड़ में बने रहने के लिए आज भी चैन्नई को अपनी ताकत और अनुभव दिखाना होगा. पिछले मैच में सीएसके ने सनराइजर्स हैदराबाद को 13 रनों से हराया था. हालांकि चेन्नई के प्लेऑफ में पहुंचने की राह बेहद कठिन है.

 

वहीं दूसरी ओर इस सीजन में अच्छी शुरुआत के बाद लगातार बीते तीन मैच हार चुकी बैंगलोर की प्रतिष्ठा दाव पर है. सीएसके के खिलाफ आज के इस मुकाबले में कप्तान डुप्लेसी का फॉर्म में आना बहुत अहम है.

 

दोनों ही टीमों के बीच आज के इस रोमांचक मुकाबले में कड़ी टक्कर देखने को मिलेगी. दोनों टीमों के पास एक से बढ़कर एक धुरंधर खिलाड़ी हैं जो पल भर में मुकाबले के परिणाम को बदलने की क्षमता रखते हैं.

 

अंक तालिका में कौन किस नंबर पर

अंक तालिका की बात करें तो आरसीबी पिछले तीन मैचों में हार का सामना करने के बाद टीम अंकतालिका में 10 अंकों के साथ छठे नंबर पर है. बैंगलोर ने अबतक आईपीएल 2022 में 10 मैच खेले हैं जिनमें से 5 में जीत और 5 में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है.

 

वहीं चैन्नई की बात करें तो पिछले मुकाबले में जीत के बाद भी चैन्नई अंक तालिका में 9वें स्थान पर है. सीएसके ने कुल 9 मुकाबले खेले हैं जिनमें से 3 में जीत और 6 मुकाबलों में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है.

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button