ताज़ा खबरें

अब ट्विटर यूज़ करने के लिए लगेंगे पैसे, इन यूज़र्स को देने होंगे पैसे

अब ट्विटर यूज़ करने के लिए लगेंगे पैसे, इन यूज़र्स को देने होंगे पैसे

माइक्रोब्‍लॉगिंग साइट ट्विटर को दुनिया के सबसे अमीर शख्‍स एलन मस्‍क ने खरीद लिया है। जिसके बाद से ट्विटर पर कई बदलाव होने की आशंका जताई जा रही थी। इन बदलावों में एक बात यह भी चल रही थी कि ट्विटर जैसी सर्विस मुफ्त में नहीं मिलनी चाहिए। ऐसे में इन आशंकाओं पर एलन मस्क ने खुद ही जवाब दे दिया है। उन्होंने ट्वीट कर कहा है कि कमर्शियल और सरकारी यूजरों को इसके लिए कुछ कीमत चुकानी पड़ सकती है। हालांकि कैजुअल यूजरों के लिए यह प्‍लेटफॉर्म हमेशा मुफ्त रहेगा।

बता दें मस्‍क ने 44 अरब डॉलर में ट्विटर को खरीदा है। इस तरह की खबरें हैं कि वह इसमें आमूलचूल बदलाव कर सकते हैं। इसके तहत कंपनी के सीईओ पराग अग्रवाल और पॉलिसी हेड विजय गाड्डे को हटाया भी जा सकता है। कई मीडिया रिपोर्ट्स में इस बात का खुलासा किया गाय है कि एलन मस्क कंपनी में कई बड़े बदलाव करना चाहते हैं। हालांकि पराग अग्रवाल और विजया गाड्डे को निकाला जाएगा इसे लेकर अभी किसी ने पुष्टि नहीं की है।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button