ताज़ा खबरेंविदेश

अब Twitter के नए मालिक होंगे Elon Musk ! 44 अरब डॉलर में डील हुई फाइनल

तमाम ह्यूमर और अटकलों के बीच सोमवार को दुनिया के सबसे धनी व्यक्ति एलन मस्क और ट्विटर के बीच अब डील फाइनल हो चुकी है. जानकारी के अनुसार मस्क का ट्विटर को खरीदना तय हो चुका है. यह डील 44 अरब डॉलर की है.

 

इस खबर की जानकारी खुद ट्विटर के इंडिपेंडेंट बोर्ड के चेयरमैन ब्रेट टेलर ने दी.

साथ ही मस्क ने अपने ट्विटर हैंडल पर पोस्ट कर लिखा, कि मुझे उम्मीद है कि मेरे सबसे बुरे आलोचक भी ट्विटर पर बने रहेंगे, क्योंकि फ्री स्पीच का यही मतलब है.

मस्क ने कहा, “मैं नई सुविधाओं के साथ उत्पाद को बढ़ाकर, विश्वास बढ़ाने के लिए एल्गोरिदम को खुला स्रोत बनाकर, स्पैम बॉट्स को हराकर और सभी मनुष्यों को प्रमाणित करके ट्विटर को पहले से बेहतर बनाना चाहता हूं. ट्विटर में जबरदस्त क्षमता है – मैं इसे अनलॉक करने के लिए कंपनी और उपयोगकर्ताओं के समुदाय के साथ काम करने के लिए उत्सुक हूं.”

 

वहीं  ट्विटर के CEO पराग अग्रवाल ने ट्वीट कर कहा कि ट्विटर का एक उद्देश्य है और उसकी प्रांगिकता है जो पूरी दुनिया को प्रभावित करती है. हमें अपनी टीम पर गर्व है.

आपको बता दें कि इस डील के बाद अब ट्विटर मस्क के स्वामित्व में एक निजी कंपनी बन जाएगी. डील के चलते अब कंपनी पर मस्क का 100 प्रतिशत स्वामित्व होगा. वहीं मस्क को हर शेयर के लिए 54.20 डॉलर का भुगतान करना होगा. बता दें कि अप्रैल में मस्क ने पहले ट्विटर में 9 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदी थी, लेकिन फिर फ्री स्पीच को संरक्षित करने के मिशन का हवाला देते हुए उन्होंने पूरी कंपनी खरीदने की पेशकश की थी.

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button