ताज़ा खबरेंभारत

पीएम मोदी ने किया “प्रधानमंत्री संग्रहालय” का उद्घाटन, पहला टिकट भी खरीदा

 

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को स्वतंत्रता के बाद से देश के सभी प्रधानमंत्रियों को समर्पित संग्रहालय ‘प्रधानमंत्री संग्रहालय’ का उद्घाटन किया. वहीं पीएम मोदी ने खुद सबसे पहले इस म्यूजियम की टिकट खरीदी.

कितनी है “प्रधानमंत्री संग्रहालय” के टिकट की कीमत ?

 “प्रधानमंत्री संग्रहालय” टिकट की ऑनलाइन कीमत 100 रुपये और भारतीयों के लिए ऑफलाइन मोड में 110 रुपये है जबकि विदेशियों के लिए इसकी कीमत 750 रुपये रखी गई है. वहीं 5 से 12 वर्ष की आयु के बच्चों के लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन मोड में टिकट खरीदने पर 50% की छूट दी जाएगी.

 

बता दें कि इस संग्रहालय में देश के सभी पूर्व प्रधानमंत्रियों के कार्यों से रूबरू होने का मौका मिलेगा. इस संग्रहालय में जवाहर लाल नेहरू, राजीव गांधी और इंदिरा गांधी को भी विशेष जगह दी जाएगी.

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button