ताज़ा खबरेंविदेश

New York: ब्रुकलिन मेट्रो स्टेशन पर बड़ा हमला, नकाबपोश ने चलाई धुआंधार गोलियां

 

न्यूयॉर्क के ब्रुकलिन मेट्रो स्टेशन पर बड़ा हमला हुआ. यहा नकाबपोश आदमी ने भीड़ के बीच फायरिंग करना शुरू कर दी. इस फायरिंग में करीब 13 लोग घायल हो गए. इस घटना से स्टेशन पर दहशत का फैल गई. इस घटना के बाद न्यूयॉर्क में हाई अलर्ट की घोषणा करदी गई है.

न्यूयॉर्क पुलिस के प्रवक्ता ने न्यूज एजेंसी AFP को जानकारी देते हुए बताया कि “8:27 बजे पुलिस को एक व्यक्ति का फोन आया जिसने सबवे पर गोली मारे जाने के बारे में जानकारी दी…” कहा गया है कि हमलावर के अभी भी क्षेत्र में सक्रिय होने का संदेह है, ऐसे में ट्रेनों को रोक दिया गया है.

यह घटना सुबह करीब 8 बजे की है जब एक नकाबपोश ने ब्रुकलिन मेट्रो स्टेशन पर धुआंधार फायरिंग कर दी जिसमे कई लोग घायल हो गए. हमले में घायल लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस और प्रशासन अधिकारियों ने इस मामले में अधिक जानकारी देने से मना कर दिया है.

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button