Weather Update: दिल्ली में गर्मी से लोग बेहाल, गर्मी ने तोड़ा रिकॉर्ड
Weather Update: दिल्ली में गर्मी से लोग बेहाल, गर्मी ने तोड़ा रिकॉर्ड
देश की राजधानी दिल्ली में गर्मी ने लोगों का हाल बेहाल कर दिया है. दिल्ली में अप्रैल के शुरुआती दिनों में ही गर्मी ने प्रचंड रूप धारण कर लिया है। दिल्ली में आज यानी मंगलवार को 12 अप्रैल को लगातार छठे हीट वेव की स्थिति रहेगी। मौसम विभाग ने दिल्ली में अधिकतम तापमान 42.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। IMD के मुताबिक, दिल्ली में अप्रैल की गर्मी ने लगभग 5 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। हालांकि, अब 15 अप्रैल के बाद बाकी दिनों में हीट वेव का सामना नहीं करना पड़ेगा।

दिल्ली में सुबह गर्मी रही और न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 22.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। मौसम विभाग की मानें तो आज यानी मंगलवार से बादल छाए रहने से भीषण गर्मी से थोड़ी राहत मिलने का अनुमान है. हालांकि, शहर के कुछ हिस्सों में लू की चेतावनी भी जारी की गई है। साथ ही अगले 2 दिन में यानी मध्य अप्रैल से लू से राहत मिलने के कयास लगाये जा रहे हैं।





