ताज़ा खबरेंभारत

मॉब लिंचिंग का एक और मामला आया सामने, बिहार में मवेशी चोरी के आरोप में 3 की हत्या

बिहार के सारण जिले के बनियापुर इलाके में भीड़ ने शुक्रवार को तीन लोगों को पशु चोरी के आरोप में पीट-पीटकर मार डाला. पिटाई से दो युवकों ने मौके पर दम तोड़ दिया, जबकि एक की मौत इलाज के दौरान हुई.

मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में मौत की वजह गंभीर चोट सामने आई है.

मिली जानकारी के मुताबिक, स्थानीय लोगों ने पशु चोरी के संदेह मात्र पर शुक्रवार की सुबह तीन लोगों की पीट-पीटकर हत्या कर दी.

ALSO READ: सोनभद्र हत्याकांड के पीड़ितों से मिलने गयी थीं प्रियंका गांधी, पुलिस ने हिरासत में…

बताया जा रहा है कि स्थानीय लोगों को पशु चोरी किये जाने की खबर मिली थी, जिसके बाद उन्होंने मामले में बिना कोई पुख्ता जानकारी जुटाए इन लोगों को बेहरमी से पीटना शुरू कर दिया जिससे उनकी मौत हो गई.

बता दें कि इससे पहले 18 जुलाई यानी गुरुवार को मध्य प्रदेश के नीमच जिले में भीड़ का हिंसक रूप देखने को मिला था. यहां बकरा चोरी करने के आरोप में भीड़ ने तीन युवकों की जमकर पिटाई कर दी और उनकी मोटर साइकिल को आग के हवाले कर दिया.

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

2 Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button