एलन मस्क ट्विटर बोर्ड में नहीं होंगे शामिल, ट्विटर CEO पराग अग्रवाल ने की घोषणा
एलन मस्क ट्विटर बोर्ड में नहीं होंगे शामिल, ट्विटर CEO पराग अग्रवाल ने की घोषणा
टेस्ला सीईओ एलन मस्क के ट्विटर बोर्ड में शामिल होने की अटकलों पर ट्विटर के सीईओ पराग अग्रवाल ने विराम लगा दिया है। पराग अग्रवाल ने पुष्टि सोमवार यानी 11 अप्रैल को पुष्टि की एलन मस्क ने माइक्रोब्लॉगिंग साइट के बोर्ड में शामिल नहीं होने का फैसला किया है। इसकी जानकारी खुद पराग अग्रवाल ने ट्वीट कर दी, इस दौरान उन्होंने एक नोट भी शेयर किया है।
Elon has decided not to join our board. I sent a brief note to the company, sharing with you all here. pic.twitter.com/lfrXACavvk
— Parag Agrawal (@paraga) April 11, 2022
पराग अग्रवाल ने अपने ट्वीट में कहा है कि मस्क ने ट्विटर के बोर्ड में शामिल होने से इनकार कर दिया है, हालांकि, पराग अग्रवाल ने एलन मस्क के इनकार की कोई वजह नहीं बताई है। पराग ने कहा कि हम शेयर धारकों के सुझाव को हमेशा महत्व देते हैं चाहे वे हमारे बोर्ड में हों या नहीं, मस्क की सलाह का कंपनी में हमेशा स्वागत होगा।
टेस्ला के सीईओ एलन मस्क ने एक हफ्ते पहले ही ट्विटर के 9.2 फीसदी की हिस्सेदारी खरीदने की जानकारी दी थी। जिसके बाद उनके ट्विटर बोर्ड में शामिल होने की अटकलों के कयास लगाए जा रहे थे।





