ताज़ा खबरें

परीक्षा पे चर्चा: पीएम मोदी आज 11 बजे छात्रों को परीक्षा के तनाव से दिलाएंगे निजात

परीक्षा पे चर्चा: पीएम मोदी आज 11 बजे छात्रों को परीक्षा के तनाव से दिलाएंगे निजात

 

शुक्रवार यानी आज 11 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी छात्रों से ‘परीक्षा पे चर्चा’ करेंगे। इस दौरान पीएम मोदी कक्षा 9 से 12 तक के छात्रों, उनके शिक्षक-शिक्षिकाओं और अभिभावकों के साथ चर्चा करेंगे। बता दें कि परीक्षा पे चर्चा का पांचवां संस्करण दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में सुबह 11 बजे से शुरू होगा।

 

कोरोना महामारी के कारण आए गैप के बाद एक बार फिर स्कूली शिक्षा अब ट्रैक पर आई है. इस दौरान सभी स्कूलों में परीक्षाओं का दौर चल रहा है. ऐसे में छात्रों को परीक्षाओं का स्ट्रेस ना हो और वह परीक्षाओं में बेहतर प्रदर्शन करें, इसके लिए पीएम नरेन्द्र मोदी एक बार फिर ‘परीक्षा पर चर्चा’ करेंगे।

 

इस दौरान पीएम मोदी परीक्षा में छात्रों को होने वाले तनाव संबंधित प्रश्नों के जवाब देंगे। पीएम मोदी ने इस पर ट्वीट करते हुए  लिखा कि- इस साल के परीक्षा पे चर्चा के प्रति उत्साह अभूतपूर्व रहा है। लाखों लोग अपने बहुमूल्य सुझाव व अनुभव साजा कर चुके हैं। मैं उन सभी छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों को धन्यवाद देता हूँ। जिन्होंने अपना योगदान दिया।

 

 

बता दें पीएम मोदी के इस संवाद का लाइव टेलीकास्ट www.education.gov.in और www.youtube.com-MygovIndia पर भी देखा जा सकता है। इसके साथ ही इस संवाद का लाइव प्रसारण IIT और IIM में भी किया जाएगा।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

One Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button