ताज़ा खबरेंभारत

इलाहाबाद हाई कोर्ट के बाहर से दंपति का अपहरण, फतेहपुर से पुलिस ने छुड़ाया

सोमवार सुबह इलाहाबाद हाईकोर्ट के बाहर दंपति का बंदूक की नोक पर दिनदहाड़े अपहरण हो गया. हालांकि पुलिस ने जांच के दौरान दोनों को फतेहपुर के खागा बॉर्डर के पास से सही सलामत बरामद कर लिया.

यह हादसा तब हुआ जब प्रेमी जोड़ा सुरक्षा प्रदान करने की अपनी गुहार को लेकर अलाहबाद हाई कोर्ट में पेश होने के लिए गया था. दोनों ने ही अपनी जान को खतरा बताते हुए अदालत में याचिका दायर की थी.

प्रयागराज के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (एडीजी) एसएन साबत ने कहा कि युवक-युवती को फतेहपुर पुलिस ने सुरक्षित बरामद कर लिया है. कल्याणपुर पुलिस ने टोल प्लाजा में चेकिंग के दौरान अगवा करने वाली गाड़ी को पकड़ लिया.

ALSO READ: सुप्रीम कोर्ट ने यौन शोषण मामले में आसाराम बापू की जमानत याचिका की खारिज

यह वाकिया तभी हुआ जब भाजपा विधायक राजेश मिश्रा की बेटी साक्षी मिश्रा और उनके पति भी अदालत में अपनी याचिका पर सुनवाई के लिए मौजूद थे. साक्षी और अजितेश भी सुरक्षा की मांग को लेकर अदालत पहुंचे थे. बताया जा रहा है कि अजितेश पर भी अदालत में सुनवाई के बाद हमला किया गया था.

साक्षी-अजितेश की पेशी के कारण कई मीडियाकर्मी भी अदालत के प्रांगण में मौजूद थे, जो अगवा किये गए जोड़े के अपहरण के साक्षी बने. सभी प्रत्याक्षियों ने पुलिस को मामले की जानकारी दी, जिसके आधार पर पुलिस ने अपहरण करने वालों को धरदबोचा.

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

One Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button