ताज़ा खबरेंराजनीति

एटा: सपा MLC प्रत्याशी उदयवीर सिंह से मारपीट और छीना-झपटी, फट गए कपड़े, देखती रही पुलिस

एटा: सपा MLC प्रत्याशी उदयवीर सिंह से मारपीट और छीना-झपटी, फट गए कपड़े, देखती रही पुलिस

 

यूपी में हो रहे  MLC चुनाव के दौरान गुंडागर्दी का मामला सामने आया है। एटा में एक बार फिर समाजवादी पार्टी के MLC प्रत्याशी उदयवीर सिंह के साथ छीना-झपटी और मारपीट की गयी है। आरोप के अनुसार एटा में सपा से MLC प्रत्याशी उदयवीर सिंह के हाथ से कुछ लोगों ने चुनाव का नामांकन पत्र छीनकर फाड़ दिया।

दरअसल, उदयवीर सिंह नामांकन फार्म की स्क्रूटनी के लिए मंगलवार को एटा के कलेक्ट्रेट पहुंचे थे। इसी दौरान कुछ लोगों ने उन्हें घेर लिया और उनके साथ मारपीट की। बताया जा रहा है मारपीट में उनके कपड़े भी फाड़ दिए गए।

समाजवादी पार्टी ने इस पूरी घटना का वीडियो अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर पोस्ट किया है। ट्वीट में लिखा गया है, ‘एटा स्थानीय प्राधिकारी क्षेत्र MLC सदस्य पद के नामांकन के दौरान सपा प्रत्याशियों उदयवीर सिंह और राकेश यादव के साथ BJP द्वारा मारपीट घोर निंदनीय पुलिस मूकदर्शक बनी रही। यूपी में सत्ता के संरक्षण में लोकतंत्र को कुचला जा रहा, चुनाव आयोग कब कार्रवाई करेगा।

 

जानकारी के मुताबिक इस घटना से पहले सपा नेता उदयवीर सिंह की गाड़ी पर पथराव भी किया गया था। उदयवीर सिंह ने बीजेपी पर आरोप लगाए।  उन्होंने कहा कि पुलिस बीजेपी के इशारे पर काम कर रही है। पुलिस के सामने सपा प्रत्याशियों के साथ मारपीट की जा रही है, लेकिन पुलिस वहां मूकदर्शक बने तमाशा देखती रही और कोई कार्रवाई नहीं हुई।

 

 

 

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button