ताज़ा खबरेंमनोरंजन

पोलैंड की सुंदरी ने जीता Miss world 2021 का ख़िताब, भारत की ओर से वाराणसी की मनसा ने किया था प्रतिनिधित्व

पोलैंड की सुंदरी ने जीता Miss world 2021 का ख़िताब, भारत की ओर से वाराणसी की मनसा ने किया था प्रतिनिधित्व 

प्यूर्टो रिको में हुई मिस वर्ल्ड 2021 की प्रतियोगिता का 70वां खिताब पोलैंड की कैरोलिना बिलावस्का ने जीता है। यह प्रतियोगिता प्यूर्टो रिको में सैन जुआन के कोका-कोला म्यूजिक हॉल में आयोजित की गई थी जहां करोलिना बिलावस्का को विजेता चुना गया, वहीं इस प्रतियोगिता फर्स्ट रनरअप अमेरिका की श्री सैनी रहीं और सेकेंड रनरअप कोट डिलवोइर की ओलिविया येस रहीं। इस दौरान पोलैंड की कैरोलिना बिलावस्का के विजेता चुने जाने के बाद जमैका की टोनी-एन सिंह ने उन्हें मिस वर्ल्ड 2021 का ताज पहनाया।

 

बता दें इस प्रतियोगिता में वाराणसी की मनसा  भारत का प्रतिनिधित्व कर रही थीं। वह टॉप 13 प्रतिभागियों की रेस में तो शामिल हुईं लेकिन वह फाइनल में अपनी जगह नहीं बना सकीं। जानकारी के मुताबिक यह कार्यक्रम पहले दिसंबर 2021 में होने वाला था, लेकिन कोरोना महामारी के कारण इसे स्थगित कर दिया गया था।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button