यूपी चुनाव 2022

UP Election Result: यूपी के डिप्टी सीएम ने स्वीकार की अपनी हार, ट्वीट कर दी जानकारी

यूपी के डिप्टी सीएम ने स्वीकार की अपनी हार, ट्वीट कर दी जानकारी

यूपी विधानसभा चुनाव में बीजेपी को बहुमत मिलने से बीजेपी में जश्न का माहौल है, लेकिन वहीं दूसरी ओर  भाजपा के दिग्गज नेता व राज्‍य के निवर्तमान उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य सिराथू विधानसभा सीट हार गए है। यहां से सपा गठबंधन की उम्मीदवार पल्लवी पटेल जीत हांसिल करने में कामयाब रही हैं।

केशव प्रसाद मौर्य को सिराथू सीट पर कुल 43.23 प्रतिशत वोट मिले हैं, तो वहीं सपा-गठबंधन की उमीदवार पल्लवी पटेल को 46.6 प्रतिशत वोट मिले जबकि बसपा के मुंसब अली को 4.37 फीसदी वोट मिले हैं।

 

हार के बाद केशव प्रसाद मौर्या ने ट्वीट कर लिखा कि “सिराथू विधानसभा क्षेत्र की जनता के फ़ैसले को विनम्रतापूर्वक स्वीकार करता हूँ,एक एक कार्यकर्ता के परिश्रम के लिए आभारी हूँ,जिन मतदाताओं ने वोट रूपी आशीर्वाद दिया उनके प्रति कृतज्ञता ज्ञापित करता हूँ

 

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button