NM वेरिफाइड

फैक्ट चेक: सीएम योगी द्वारा लगाई जा रही फटकार का यह वीडियो पुराना है, जानिए पूरा सच

फैक्ट चेक: सीएम योगी द्वारा लगाई जा रही फटकार का यह वीडियो पुराना है, जानिए पूरा सच

 

यूपी विधानसभा चुनाव के मतदान का अंतिम चरण 07 मार्च को संपन्न हो गया है। लेकिन इस बीच इंटरनेट पर सीएम योगी की फटकार का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। बता दें कि यह वीडियो एक न्यूज़ चैनल की ब्रेकिंग का है, जहां सीएम योगी, फ़ोन कॉल का जबाब न दिए जाने से नाराज होकर फटकार लगाते दिख रहे हैं। 11 सेकंड के इस वीडियो में सीएम योगी आदित्यनाथ कहते हैं, ‘यह गलत है। यह सामान्य शिष्टाचार है कि अगर कोई काल करता है, तो हम उसे काल बैंक करें। यदि आप व्यस्त हैं, नहीं काल उठा पाते हैं, तो उस व्यक्ति को काल बैक करें

सोशल मीडिया पर इस वीडियो के माध्यम से दावा किया जा रहा है कि यूपी विधानसभा चुनावों में बीजेपी हारने वाली है। बता दें कि इस वीडियो को फेसबुक पर शेयर करते हुए हिंदी भाषा के कैप्शन में लिखा गया है, ‘बदलाव की आहट! अरे भाई 10 मार्च के बाद मत उठाना अभी तो उठा लिया करो’ ।

 

वायरल पोस्ट का लिंक यहाँ देखें।  

 

फैक्ट चेक:

 

न्यूज़मोबाइल ने वायरल वीडियो की पड़ताल में पाया कि यह पुराना वीडियो है जिसे अब भ्रामक दावे के साथ शेयर किया जा रहा है।  

 

वायरल वीडियो की सटीक जानकारी के लिए हमने सबसे पहले वीडियो को गौर से देखा। इस दौरान हमने पाया कि वीडियो में R9 नामक चैनल का लोगों छापा हुआ है। जिसके बाद हमने R9 के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर खंगालना शुरू किया। इस दौरान हमें R9 के यूट्यूब चैनल पर वायरल क्लिप का पूरा वीडियो मिला। बता दें यूट्यूब पर प्राप्त वीडियो सितंबर 26, 2020 को अपलोड किया गया था। 

 

यूट्यूब पर प्राप्त वीडियो में दी जा रही जानकारी के मुताबिक, लखनऊ में एक मीटिंग के दौरान सीएम योगी ने अधिकारीयों को विधायकों की फ़ोन कॉल के कथित तौर पर जवाब न देने पर फटकार लगाई थी।  

 

इसके साथ ही हमें R9 के आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर भी वायरल वीडियो क्लिप मिली, जिसे सितंबर 26, 2020 को अपलोड किया गया था। 

 

 

 

पड़ताल में उपरोक्त मिले तथ्यों में हमने पाया कि फ़ोल कॉल का जवाब न देने को लेकर सीएम योगी द्वारा लगाई जा रही फटकार का यह वायरल वीडियो हाल-फिहाल का नहीं बल्कि साल 2020 का है, जब कुछ विधायकों और सांसदों ने सीएम योगी से कुछ अधिकारीयों के खिलाफ फ़ोन कॉल का जवाब न दिए जाने को लेकर शिकायत की थी।  

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button