ताज़ा खबरेंभारतराजनीती

कांग्रेस विधायकों को लालच देने का इल्जाम गलत, राहुल गांधी के पद्चिन्हों पर चल रहे हैं कांग्रेस विधायक: जेपी नड्डा

भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने रविवार को भारतीय जनता पार्टी पर लगे कांग्रेस पार्टी के विधायकों को पैसों का लालच देकर दल बदलने के लिए प्रेरित करने के आरोपों का खंडन किया.

नड्डा, जो झारखण्ड के दो दिवसीय दौरे पर हैं, ने रांची में पत्रकारों से बात करते हुए कहा, “भाजपा पर यह आरोप लगाया जाना कि हम कांग्रेस पार्टी के विधायकों को पैसों का लालच दे रहे हैं, इनमे बिलकुल सच्चाई नहीं है.  कांग्रेस विधायक केवल कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के नक्शेकदम पर चल रहे हैं, जिन्होंने लोकसभा चुनाव परिणाम के बाद अपने पद से इस्तीफा दे दिया है.” 

यह पूछे जाने पर कि क्या कांग्रेस सदस्यों द्वारा दलबदल भाजपा की ‘कांग्रेस-मुक्त भारत’ (कांग्रेस-मुक्त भारत) योजना का हिस्सा था, उन्होंने कहा: “कांग्रेस-मुक्त भारत का मतलब कांग्रेस संस्कृति का अंत है – भ्रष्टाचार, और वंशवाद और वोट बैंक की राजनीति का अंत होना है. नरेंद्र मोदी सरकार ने इसे हासिल किया है.”

क्रिकेटर एम.एस.धोनी के भाजपा में शामिल होने की खबरों पर नड्डा ने कहा, “हम अपनी पार्टी में समाज के हर वर्ग का स्वागत करते हैं.”

मॉब लिंचिंग की बढ़ती घटनाओं पर सवाल पूछे जाने पर पार्टी प्रमुख ने कहा, “किसी को भी कानून हाथ में लेने का अधिकार नहीं है. भाजपा ‘सबका साथ, सबका विकास और सबका साथ’ की राजनीति में विश्वास करती है.”

ALSO READ: गोवा कैबिनेट में फेरबदल: नए मंत्रियों को कल मिलेंगे मंत्रालय, चंद्रकांत कावलेकर…

बता दें कि बीते एक सप्ताह से कर्नाटक में राजनीतिक संकट चरम सीमा पर है. सत्तारूढ़ कांग्रेस- जेडीएस गठबंधन के दर्जनों नेताओं ने पार्टी से अपना इस्तीफ़ा दे दिया है, जिसको लेकर विपक्ष भारतीय जनता पार्टी पर हमलावर रहा है. कर्नाटक में मौजूदा स्थिति ऐसी बन चुकी है कि विधानसभा में मानसून सत्र शुरू होने के बाद कांग्रेस-जेडीएस गठबंधन ने  विश्वासमत कराने का प्रस्ताव रखा है. भाजपा ने ख़ुद को विश्वासमत के लिए तैयार बताते हुए सोमवार को ही विश्वासमत कराए जाने की मांग की है.

इसके साथ ही बुधवार को गोवा विधानसभा के 10 कांग्रेस विधायकों ने कांग्रेस पार्टी से इस्तीफ़ा देकर भाजपा का हाथ थाम लिया था.

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

One Comment

  1. Baccarat tại 888SLOT có nhiều biến thể độc đáo như Speed Baccarat và Squeeze Baccarat với các tính năng đặc biệt mang đến trải nghiệm chân thực. Phòng Poker tại 888SLOT được đánh giá cao nhờ tính cạnh tranh và công bằng, với các giải đấu thường xuyên và phần thưởng hấp dẫn. TONY06-11

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button