ताज़ा खबरेंभारतराजनीतिराजनीती

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने राज्यसभा सांसद के रूप में ली शपथ

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने सोमवार को राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ग्रहण की. जयशंकर बीते शुक्रवार को उपचुनाव में गुजरात से राज्यसभा के लिए निर्वाचित हुए थे. उनके साथ भाजपा उम्मीदवार जुगलजी ठाकोर भी राज्यसभा के लिए निर्वाचित हुए थे.

शुक्रवार को आए दो राज्यसभा सीटों के उपचुनाव के नतीजों के मुताबिक, जयशंकर को 104 वोट मिले और ठाकोर को 105. कांग्रेस उम्मीदवारों- चंद्रिका चूड़ासामा और गौरव पांड्या को 70-70 वोट मिले.

गुजरात से राज्यसभा की दो सीटें भाजपा अध्यक्ष अमित शाह और केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के लोकसभा के लिए निर्वाचित होने के बाद खाली हुई थीं.

एस जयशंकर, जो पूर्व विदेश सचिव भी रह चुके हैं, को प्रधानमंत्री मोदी के कैबिनेट में विदेश मंत्री के रूप में जगह दी गयी थी, जिसके बाद उनके लिए संसद के लिए निर्वाचित होने ज़रूरी हो गया था.

वहीं राज्यसभा की कार्रवाई की बात करें तो, तृणमूल कांग्रेस की सांसद डोला सेन और सांसद मनीष गुप्ता ने राज्यसभा में शून्य काल का नोटिस दिया है। सार्वजनिक क्षेत्र में विनिवेश को लेकर टीएमसी सांसद गांधी प्रतिमा के सामने प्रदर्शन कर रहे हैं.

ALSO READ: स्वदेशी एंटी टैंक गाइडेड मिसाइल ‘नाग’ के तीनों परीक्षण हुए सफल

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button