ताज़ा खबरेंभारतराजनीतिराजनीती

यूथ कांग्रेस अध्यक्ष केशव चंद यादव के बाद अब मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष मिलिंद देवड़ा ने दिया पद से इस्तीफा

लोकसभा चुनावों में हार के बाद से कांग्रेस में इस्तीफों का दौर अभी भी जारी है. शनिवार को इंडियन यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष केशव चंद यादव के इस्तीफ़ा सौंपने के बाद रविवार को मुंबई कांग्रेस के अध्यक्ष मिलिंद देवड़ा ने भी अपने पद से इस्तीफ़ा दे दिया है.

26 जून को दिल्ली में राहुल गांधी से मुलाकात के बाद मिलिंद देवड़ा ने पद छोड़ने का आग्रह किया था.

उन्होंने आगामी महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों के लिए मुंबई कांग्रेस का नेतृत्व करने के लिए तीन सदस्यीय पैनल का भी प्रस्ताव दिया है. महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों में कांग्रेस के सामने भाजपा-शिवसेना गठबंधन को टक्कर देने की चुनौती रहेगी.

माना जा रहा है कि पार्टी के नेतृत्व में फेर बदल के चलते मिलिंद देवड़ा को राष्ट्रीय स्तर पर कोई बड़ी ज़िम्मेदारी दी जा सकती है.

लोकसभा चुनाव से एक महिना पहले ही मिलिंद देवड़ा को मुंबई कांग्रेस का अध्यक्ष चुना गया था.

इससे पहले इंडियन यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष केशव चंद यादव के भी इस्‍तीफा देने की खबर सामने आई थी. केशव चंद यादव ने हार कि जिम्मेदारी लेते हुए राहुल गांधी को एक चिट्ठी लिखी है. चिट्ठी में उन्होंने कहा, “मैं 2019 लोकसभा चुनावी में पार्टी की हार की पूरी जिम्मेदारी लेता हूं और अपने वर्तमान पद से इस्तीफा दे देता हूं.”

ALSO READ: मैदान के ऊपर भारत विरोधी बैनर वाले प्लेन से BCCI चिंतित; आईसीसी से की शिकायत, कहा…

उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले के रहने वाले केशव चंद यादव को पिछले साल मई में यूथ कांग्रेस का प्रमुख नियुक्त किया गया था। वह भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव रह चुके है. केशव चंद पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ के प्रभारी भी थे.

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

One Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button