ताज़ा खबरेंभारत

महाराष्ट्र : बारिश में दीवार ढहने से पुणे में 5, कल्याण में 3 लोगों की मौत

सोमवार रात भारी बारिश के बाद कल्याण में नेशनल उर्दू स्कूल की एक कंपाउंड की दीवार गिरने से तीन लोगों की मौत हो गई. जबकि, सोमवार रात अंबेगांव पुलिस स्टेशन के पास एक दीवार गिरने से कम से कम छह लोगों की मौत हो गई. साथ ही तीन लोगों के घायल होने की खबर है.

मलबे से लोगों को निकाले जाने का काम अभी भी जारी है, ऐसे में मरने वाले लोगों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई जा रही है.

सोमवार रात हुए एक अन्य हादसे में, मुंबई के मलाड में दीवार गिरने से 18 लोगों की मौत हो गयी, वहीं दर्जनों लोगों के घायल होने की खबर है. एनडीआरएफ के अधिकारियों ने बताया कि घटना देर रात करीब दो बजे हुई, जब पूर्वी मलाड इलाके के पिम्परीपाड़ा स्थित एक परिसर की दीवार ढह गई और पास की झुग्गियों में रहने वाले लोग उसकी चपेट में आ गए.

ALSO READ: भारी बारिश से मुंबई बेहाल; बारिश में दीवार गिरने से मुंबई के मलाड में 18 लोगों की…

बता दें कि महाराष्ट्र के मुंबई शहर में रविवार से ही भारी बारिश हो रही है. मौसम विभाग की ओर से कहा गया है कि अगले 24 घंटों में भी भारी बारिश हो सकती है.

बारिश से बिगड़ते हालातों को देखते हुए महाराष्ट्र सरकार ने 2 जुलाई मंगलवार को सार्वजनिक छुट्टी का ऐलान किया है और सभी को सुरक्षित रहने की सलाह दी जा रही है.

स्थानीय निकाय के एक अधिकारी ने कहा, ‘ भारत मौसम विज्ञान विभाग द्वारा मूसलाधार बारिश के पूर्वानुमान के बाद महाराष्ट्र सरकार ने मुम्बई और उसके लोगों की सुरक्षा के लिए एहतियाती तौर पर दो जुलाई को सार्वजनिक अवकाश घोषित कर दिया है.’

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

One Comment

  1. xn88 thường xuyên tổ chức các giải đấu slot với tổng giải thưởng hàng trăm triệu đồng. Đua top ngay hôm nay để nhận quà giá trị. TONY03-02

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button