ताज़ा खबरेंभारत

मुंबई में भारी बारिश के कारण सड़कों पर जलभराव, लगा ट्रैफिक जाम; CSMT-कुर्ला के बीच ट्रेन सेवा सस्पेंड, हाई टाइड की चेतावनी भी जारी

देश में कड़कड़ाती गर्मी के बाद अब मानसून का आगाज़ हो चूका है और पहली बारिश ने ही मुंबई को तरबतर कर दिया है। दरअसल मुंबई में भारी बारिश के कारण सड़कों के जलमग्न होने से भारी ट्रैफिक लग गया। वहीं पटरियों पर पानी भरने के चलते कई ट्रेनें लेट चल रही हैं तो कही ट्रैन ही कैंसिल हो गयी है। भारत विज्ञान मौसम विभाग (आईएमडी) की माने तो आने वाले 48 घंटे तक मुंबई में इसी तरह से तेज बारिश होती रहेगी। मुंबई में हाई टाइड की चेतावनी जारी की गई है।

4.16 मीटर की ऊंचाई तक पहुंच सकती हैं समुद्र की लहरें।

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, मुंबई में 11.43 बजे हाई टाइड के आने की आशंका है। इस दौरान समुद्र की लहरें 4.16 मीटर की ऊंचाई तक पहुंच सकती हैं। ऐसे में एहतियातन समुद्र के किनारे के इलाकों को खाली करवा लिया गया है। साथ ही कई टीमें नजर बनाए हुए हैं।

रेलवे ने जारी किया अलर्ट।

मुंबई में भारी बारिश के चलते रेलवे ट्रैक पर पानी भर गया है। मध्य रेलवे के सायन स्टेशन के ट्रैक पर भरी पानी जमा हो गया है। आगे में भारी बारिश के अनुमान को देखते हुए रेलवे ने सभी रिलीफ ट्रेनों और कर्मचारियों को अलर्ट पर रहने को कहा है। बता दें कि भारी बारिश होने पर ट्रैक पर पानी भरने की स्थिति में उससे निपटने और लोकल सेवा को सुचारू रूप से चलाने के लिए रेलवे की ओर से अलर्ट जारी किया है।

अंधेरी सबवे जलभराव के कारण बंद।

मुंबई में अंधेरी सबवे को भारी जलभराव के कारण बंद कर दिया गया है। लगातार हो रही बारिश के कारण आज शहर के कई हिस्सों में जलभराव हो रहा है और लोगों को आनेजाने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

5 दिनों तक भारी बारिश की संभावना।

क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र, मुंबई ने महाराष्ट्र के लिए अगले 5 दिनों के लिए मौसम की चेतावनी जारी की है। मॉनसून ने आज मुंबई में दस्तक दे दी हैं।

जलभराव के कारण हार्बर लाइन पर रोकी गई ट्रेन सेवाएं।

सेंट्रल रेलवे CPRO ने बताया कि चूनाभट्टी रेलवे स्टेशन के पास भारी बारिश और जलभराव के कारण हार्बर लाइन b/w CSMT- वाशी पर ट्रेन सेवाएं सुबह 10.20 बजे से निलंबित हैं। वहीं सायन-कुर्ला खंड में जलभराव के कारण मेन लाइन पर सुबह 10.20 बजे से CSMT-ठाणे से सेवाएं भी बंद कर दी गई हैं।

लोकल ट्रेनों की आवाजाही रोकी गई।

सेंट्रल रेलवे CPRO ने बताया कि कुर्ला और सायन स्टेशनों पर पटरियों के ऊपर से पानी बहने के कारण मुंबई लोकल ट्रेन सेवाएं कुर्ला और सीएसएमटी के बीच रुकी हुई हैं। सुबह साढ़े नौ बजे से यातायात को बंद कर दिया गया है। सेंट्रल रेलवे ने कहा कि ये फैसला भारी बारिश को देखते हुए किसी भी तरह की दुर्घटना से बचने के लिए एहतियात के तौर पर लिया गया है। पानी के कम होते ही यातायात सेवा फिर से शुरू की जाएगी।

ईस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे में ट्रैफिक जाम।

बारिश के कारण कई इलाकों में ट्रैफिक जाम की भी परेशानी हो रही है। ईस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे चेंबूर में भारी ट्रैफिक जाम देखा गया है।

कई इलाके हुए जलमग्न।

एमएमआरडीए ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर।

बारिश और उससे होने वाली परेशानी से निजात दिलाने के लिए मुंबई मेट्रोपॉलिटन रीजनल डेवलपमेंट अथॉरिटी (एमएमआरडीए) ने 24 घंटे का आपातकालीन मानसून नियंत्रण कक्ष स्थापित किया है। इसके तहत कोई भी व्यक्ति परेशानी में मोबाइल नंबर 8657402090 और लैंडलाइन नंबर 02226594176 पर कॉल करके मदद की अपील कर सकता है।

बाकी राज्यों में मानसून देगा दस्तक।

IMD के अनुसार 11 से 13 जून के बीच मानसून ओडिशा, पश्चिम बंगाल, छत्‍तीसगढ़, झारखंड, बिहार, पूर्वी उत्‍तर प्रदेश, मध्‍य प्रदेश के कुछ हिस्‍सों और गुजरात में भी दस्तक दे सकता है। वहीं उत्तरी बिहार के कई जिलों में आज यानी बुधवार सुबह से बारिश हो रही है। झारखंड के धनबाद जिले में भी बादल बरस रहे हैं। मौसम विभाग ने 13 राज्यों में येलो अलर्ट जारी किया है।

Click here for Latest News updates and viral videos on our AI-powered smart news

For viral videos and Latest trends subscribe to NewsMobile YouTube Channel and Follow us on Instagram

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button